
hina khan and sneha ullal
बॅालीवुड में सलमान खान की हिरोइन के नाम से मशहूर स्नेहा उलाल को तो सभी जानते हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी दिखने वाली इन एक्ट्रेस का बॅालीवुड में करियर कुछ खास नहीं जमा। साउथ फिल्मों में भी स्नेहा कुछ खास जलवा नहीं दिखा पाई लेकिन खबर आ रही है की स्नेहा एक बार फिर अपने आपको आजमाना चाहती हैं। लेकिन इस बार वो बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने के लिए आ रही हैं।
काफी दिनों से खबर आ रही थी की सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस हिना खान जल्द ही सीरियल शक्तिः अस्तित्व के अहसास की प्रड्यूसर रश्मि शर्मा के शो में नजर आने वाली हैं। इस सीरियल को अलग कंटेंट की वजह से काफी पसंद भी किया जा रहा है। रश्मि शर्मा प्रोडक्शन के इस अपकमिंग शो में हिना एक तवायफ के किरदार में दिखने वाली हैं। बता दें अब इस रोल की पहली पसंद हिना नहीं स्नेहा बन चुकी हैं।
खबरों की माने तो स्पॉटबॉय के मुताबिक, प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा शो को अपने इस शो के लिए नए चेहरे की तलाश है। इसी के चलते वे इन दिनों मेन लीड के लिए ऑडिशन ले रही हैं। कहा जा रहा है की इन ऑडिशन के बाद स्नेहा उलाल का नाम लिस्ट में सबसे आगे रखा गया है।
वैसे सुनने में तो ये भी आया है की इस रोल के लिए टीवी शो मिले जब हम तुम की एक्ट्रेस रति पांडे और नेहा पेंडसे भी कतार में लगे हुए हैं। लेकिन नए शो तवायफ के लिए रश्मि की पहली पसंद स्नेहा उलाल ही हैं। इसलिए कहा जा सकता है की जल्द ही सलमान खान की ये हीरोइन टीवी पर नए और दमदार अंदाज में नजर आएंगी। छोटे पर्दे पर यह शो अब तक का सबसे बोल्ड शो होगा।
Published on:
28 Sep 2017, 10:38 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.