28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिग बॉस में अपना दस साल का सफर देख रोने लगे सलमान खान, देखें Video

इस बार खुद बिग बॉस सलमान को एक बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं, जिसे देखकर दबंग खान रोने लगते हैं। बिग बॉस का एक प्रोमो वी़डियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान की आंखें नम हो जाती हैं।  

2 min read
Google source verification
salman_khan_big_boss_.jpeg

नई दिल्ली: 'बिग बॉस (Big Boss)’ टेलीविजन का सबसे पॉपुलर शो है। जब से ये शो शुरू हुआ है तभी से इसकी पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही है। बिग बॉस का ये तेरहवां सीजन है। इस शो की पॉपुलैरिटी का क्रेडिट शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) को भी जाता है। बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) सलमान का दसवां सीजन है जिसे वह होस्ट कर रहे हैं। एक पोस्ट के रूप में लोग सलमान को काफी पसंद करते हैं। ऐसे में इस बार खुद बिग बॉस सलमान को एक बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं, जिसे देखकर दबंग खान रोने लगते हैं। बिग बॉस का एक प्रोमो वी़डियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान की आंखें नम हो जाती हैं।

दरअसल, सलमान खान ने हाल ही में अपना 54वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर 'बिग बॉस' खुद सलमान को सप्राइज देंगे। 'बिग बॉस' सलमान को उनके 'बिग बॉस' के दस साल के सफर का एक वीडियो दिखाएंगे। इस वीडियो को देखकर सलमान भावुक हो गए और रो पड़े। वीडियो में बिग बॉस सलमान से कह रहे हैं कि 'आपके इस सफर को दस साल पूरे हो रहे हैं। आपने अक्सर यह बात दोहराई है कि आप इस शो से जुदा होना चाहते हैं लेकिन हमें भी मालूम है कि यह शो और इस शो से जुड़ी यादें आपके दिल के कितनी करीब है।' उसके बाद सलमान बिग बॉस को धन्यवाद कहते हैं और अपने आंसू पोंछने लगते हैं। उनका ये वीडियो अब वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि सलमान के जन्मदिन पर उनको उनकी बहन अर्पिता खान ने भी तोहफा दिया। दरअसल, अर्पिता ने सलमान के बर्थडे के दिन ही एक बच्ची को जन्म दिया। इससे अच्छा तोहफा शायद ही सलमान को मिल सकता था। अर्पिता की बच्ची का नाम आयत रखा गया है। वहीं अपने बर्थडे पर सलमान खान के घर के बाहर हजारों की संख्या में लोग उमड़े थे। लोगों का प्यार देखकर सलमान की आंखें भर आई थी। इसकी भी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।