22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / TV News / गोल्डन कलर की ड्रेस पहने पहुंची Arshi Khan का Salman Khan ने उड़ाया मज़ाक, बोलें- ‘बिग बॉस का सोफा है ये’

गोल्डन कलर की ड्रेस पहने पहुंची Arshi Khan का Salman Khan ने उड़ाया मज़ाक, बोलें- ‘बिग बॉस का सोफा है ये’

बिग बॉस 14 ( Bigg Boss 14 ) की पार्टी में गोल्डन ड्रेस में पहुंची थीं अर्शी खान ( Arshi Khan ) सलमान खान ( Salman Khan ) ने अर्शी की ड्रेस को बताया बिग बॉस का सोफा इस बार शो में पसंद किया गया अर्शी के बोलने का स्टाइल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 26 Feb 2021, 2:48 PM IST

Salman Khan Make Fun On Arshi Khan Golden Dress

Salman Khan Make Fun On Arshi Khan Golden Dress

नई दिल्ली। हाल ही में बिग बॉस 14 ( Bigg Boss 14 ) का फिनाले हुआ था। जिसमें घर के बाकी घरवाले भी पहुंचे थे। कंटेस्टेंट रूबिना दिलैक के शो जीतने के बाद पार्टी रखी गई थी। जिसमें अर्शी खान ( Arshi Khan ) भी पहुंची थीं। इस दौरान अर्शी बड़े और गोल्डन आउटफिट में पहुंची थीं। जिसे देख शो के होस्ट सलमान खान ( Salman Khan ) ने उनका खूब मज़ाक उड़ाया। जिसका खुलासा खुद अर्शी खान ने किया। चलिए आपको बतातें हैं पूरा किस्सा।

यह भी पढ़ें- शूटिंग से टाइम निकालकर Kangana Ranaut सजा रही हैं भाई-भाभी का कमरा, पोस्ट में महिलाओं के लिए कही खास बात

दरअसल, अर्शी खान जो ड्रेस पहनकर बिग बॉस 14 के फनाइल की पार्टी में पहनकर पहुंची थीं। वह असल में हॉलीवुड सिंगर लेडी गागा की एक ड्रेस से मिलती झुलती थी। जो उन्होंने साल 2020 में एक शो के दौरान पहनी थी। वहीं जब उसी ड्रेस में सलमान ने अर्शी को देखा तो उन्होंने कहा कि 'अर्शी, क्या पहन के आई है?' साथ ही उन पर फनी कमेंट करते हुए कहा कि 'तू बिग बॉस का सोफा पहन कर आई है।' जिसे सुनते ही वह जोरों से हंसने लगी। इसी के साथ अर्शी ने बताया कि जब से उनके डिजाइनर उनके लिए यह ड्रेस भेजी थी। तभी से उन्होंने सोचा था कि वह इसे बिग बॉस के फनाइल में पहनेंगी। वहीं अर्शी भी यह बात मानती हैं कि वह ड्रेस कुछ अजीब ही थी।

आपको बता दें बिग बॉस के 11वें सीज़न में अर्शी खान बतौर कंटेस्टेंट पहुंची थीं। वहीं बिग बॉस के 14वें सीज़न में वह चैलेंजर के तौर पर पहुंची थी। अर्शी खेल में काफी दूर तक आईं, लेकिन कम वोटों के चलते उन्हें शो से बाहर होना पड़ा। वहीं इस बार सलमान ने अर्शी की भाषा और स्टाइल को शो में खूब कॉपी किया था। जो देखने में काफी मजेदार लगा। वैसे आपको बता दें पार्टी के बाद अर्शी ने सलमान संग एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें अर्शी सलमान संग पोज देती हुईं नज़र आई थीं।