इस वीडियो में अर्शी खान हाथ में बुके लेकर बांद्रा स्थित सलमान खान के घर गैलेक्सी के बाहर खडी नजर आ रही हैं। अर्शी के साथ एक अन्य महिला भी थी। अर्शी के साथ जो महिला खडी थी उसके हाथ में बुके था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अर्शी खान बिना अपॉइंटमेंट लिए सलमान से मिलने गई थी। इस वपर सलमान के गार्ड ने अपॉइन्टमेंट के बारे में पूछा। अर्शी ने कहा कि सलमान से मिलने के लिए उनके मैनेजर ने अपॉइन्टमेंट लेने की कोशिश तो की लेकिन मिली नहीं। इसके बाद गार्ड ने अर्शी को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
इस पर अर्शी ने गार्ड से कहा कि अगर सलमान नहीं मिलना चाहते तो उनके पिता सलीम खान से ही मिलने दें मैं ये बुके उन्हें दे दूंगी लेकिन गार्ड ने उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया। बता दें कि अर्शी चाहे बिग बॉस से बाहर हो गई हैं, लेकिन चर्चा में रहना उन्हें बखूबी आता है। अर्शी खान की बातों से ऐसा लगता है कि वे ये सब लाइमलाइट बटोरने के लिए कर रही हैं। बाद में अर्शी ने यह बोलकर बात खत्म की कि हम तो सलमान को बस ये फूलों का बुके देने आये थे।