सोमवार को फेसबुक लाइव पर आए वीर ने उन लोगों को लताड़ लगाई, जिन्होंने उनके बारे में भला बुरा कहा था। वीर ने कहा कि वे एक कलाकार हैं, इसका मतलब ये नहीं कि उनकी पर्सनल लाइफ में हर कोई दखल दे। वीर के लाइव के बाद एक फेसबुक पेज एडमिन की और से भी लाइव आकर माफी मांगी गई। एडमिन ने सपना और वीर से अपनी फेसबुक पोस्ट के लिए माफी मांगी और बताया कि विवादित पोस्ट हटा दी गई है।