4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस शख्स के साथ Neha Kakkar की शादी के हैं चर्चे, साथ कर चुके हैं म्यूजिक वीडियो

दावा किया गया है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। यहां तक कि शादी की डेट भी बता दी गई है। बताया जाता है कि दोनों इसी महीने के आखिर तक शादी कर लेंगे। हालांकि उनके करीबी लोगों का कहना है कि ये खबर भी पीआर स्टंट ही है। इस खबर में भी आदित्य नारायण वाली खबर की तरह सच्चाई नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 5 Oct 2020, 10:47 PM IST

इस शख्स के साथ Neha Kakkar की शादी के हैं चर्चे, जानिए उसकी 'कुंडली'

इस शख्स के साथ Neha Kakkar की शादी के हैं चर्चे, जानिए उसकी 'कुंडली'

मुंबई। सिंगर नेहा कक्कड़ ( Neha Kakkar ) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार भी उनकी शादी की चर्चे हैं। पिछली बार उनका नाम सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण से जोड़ा गया था। एक रियलिटी शो के सेट पर शादी का जोड़ा, दुल्हन, रोमांटिक गानों जैसा माहौल बनाया गया था। हालांकि आखिर में जाकर ये टीआरपी का फंडा साबित हुआ। इस बार भी नेहा का नाम एक सिंगर के साथ जोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : — यूजर बोला, 'सिनेमाघर खुलें या नहीं, आप तो बेकार ही रहोगे', Abhishek Bachchan ने दिया करारा जवाब

रोहन भी हैं सिंगर
जिस शख्स ने नेहा का नाम जोड़ा जा रहा है उनका नाम है रोहनप्रीत सिंह ( Rohanpreet Singh )। रोहन और नेहा हाल ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आए। 2017 में उनका पहला सॉन्ग 'बैंग बैंग' रिलीज हुआ। उन्होंने कलर्स के शो 'राइजिंग स्टार 2' में भी शिरकत की। ये शो हेमंत बृजवासी ने जीता था। इससे पहले 2007 में रोहन ने सारेगामा लिल चैम्प में हिस्सा लिया था। इसमें वह फर्स्ट रनरअप रहे थे।

यह भी पढ़ें : — स्नेहा उल्लाल को क्यों कहा जाता है Aishwarya की हमशक्ल, मिलती-जुलती सूरत नहीं, ये है राज


अक्टूबर में हैं शादी के चर्चे
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। यहां तक कि शादी की डेट भी बता दी गई है। बताया जाता है कि दोनों इसी महीने के आखिर तक शादी कर लेंगे। हालांकि उनके करीबी लोगों का कहना है कि ये खबर भी पीआर स्टंट ही है। इस खबर में भी आदित्य नारायण वाली खबर की तरह सच्चाई नहीं है।

यह भी पढ़ें : — 'कपिल शर्मा शो' पर भड़के Mukesh Khanna, बोले- 'औरतों के कपड़े पहनकर घटिया हरकत करते हैं मर्द'


ये बोले थे आदित्य के पापा

जब आदित्य नारायण और नेहा की शादी के चर्चे थे, तब उदित नारायण ने एक इंटरव्यू में कहा था,'मुझे संदेह है कि नेहा और आदित्य की शादी की अफवाह इंडियन आइडल शो की टीआरपी के लिए उड़ाई जा रही है। नेहा जज हैं और आदित्य एंकर हैं। काश! ये अफवाह सच होती। नेहा बहुत अच्छी लड़की हैं।'