23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘Naamkarann’ की सायंतनी ने शादी के लिए सोचा नहीं, लेकिन खोल दिए रिलेशनशिप के राज

अभी हम शादी के बारे में नहीं सोच रहे हैं। हम दोंनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। वह मेरे लिए बहुत खास हैं....
less than 1 minute read
Google source verification
सायंतनी

सायंतनी

टेलीविजन सीरियल 'कुमकुम एक प्‍यारा सा बंधन' से लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री सायंतनी घोष इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में है। पिछले कुछ दिनों से सायंतनी की अफेयर की खबरे सामने आ रही है। खबरों के अनुसार अनुग्रह तिवारी और सायंतनी शादी करने जा रही है। अफेयर की खबरों टीवी सीरियल 'नामकरण' की एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

सायंतनी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि मुझे लगता है कि हम अभी एक दूसरे को समझ रहे हैं। हालांकि, अभी हम शादी के बारे में नहीं सोच रहे हैं। हम दोंनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। वह मेरे लिए बहुत खास हैं। हालांकि, मैं अभी इस रिश्ते का नाम नहीं दे सकती हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं फिलहाल अपने काम पर फोकस कर रही हैं।

आपको बता दें कि सांयतनी के बॉयफ्रेंड अनुग्रह फिटनेस इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं। सांयतनी इससे पहले अपने से 13 साल बड़े उम्र के शख्स के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। हालांकि, एक दशक के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

बड़ी खबरें

View All

TV न्यूज

मनोरंजन

ट्रेंडिंग