
नई दिल्ली | बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) खत्म होने के बाद भी सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की गहरी दोस्ती देखने को मिलती रही है। फैंस ने भी सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी को खूब प्यार दिया, सिडनाज़ हमेशा से ट्रेंड करता रहा है। हालांकि अब लगता है कि फैंस को इससे बेहतर जोड़ी नज़र आ गई है। उन्होंने शहनाज की जोड़ी टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) के साथ बना दी है। यहां तक की सोशल मीडिया (Social Media) पर दोनों की शादी की बात भी हो रही है।
रिसेन्टली शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) के साथ गोवा बीच गाने पर टिक टॉक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शहनाज एक ट्रॉली में बैठी हुई हैं और टोनी उस ट्रॉली को धक्का मार रहे हैं। उसके बाद शहनाज टोनी के साथ मस्ती करती हुई दिखाई देती हैं, दोनों की ये क्यूट वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। टोनी और शहनाज का टिक टॉक वीडियो देखने के बाद फैंस शायद सिद्धार्थ को भूल गए हैं और #TonyNaaz ट्रेंड करा रहे हैं।
View this post on InstagramA post shared by Siddharth Shukla (@real_siddharthshukla) on
फैंस को दोनों की जोड़ी इस कदर पसंद आई है कि वो शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) की शादी कराना चाहते हैं। एक फैन ने लिखा कि आप लोग एक दूसरे को डेट कर लो और शादी भी कर लो। अब इतना तो तय है कि फैंस को फिलहाल शहनाज गिल के साथ सिद्धार्थ की नहीं बल्कि नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ की जोड़ी पसंद आ रही है। हालांकि जल्द ही शहनाज और सिद्धार्थ का म्यूजिक वीडियो रिलीज़ होने वाला है। अब फैंस उस वीडियो को कितना प्यार देते हैं ये तो गाने के सामने के बाद ही पता चलेगा।
View this post on InstagramA post shared by Siddharth Shukla (@real_siddharthshukla) on
Published on:
16 Mar 2020 03:33 pm
