हाल में ऑनलाइन साइट बॅालीवुड लाइफ से बातचीत के दौरान शिल्पा शिंदे ने बताया कि, ‘मैं बिग बॉस 12 के प्रीमियर के लिए बहुत उत्साहित हूं। मुझे खुशी है कि मेरी बिग बॉस के मंच पर वापसी हो रही हैं। मैं इस बार कुछ अलग दिखना चाहती हूं, जिस कारण मैंने चैनल को साड़ी के लिए मना कर दिया है। मुझे अभी यह नहीं पता है कि मैं प्रीमियर पर क्या पहनने वाली हूं, शो की क्रिएटिव टीम मुझे आखिरी समय पर इसके बारे में बताएगी। हां, मेरी ड्रेस मेरी परफॉर्मेंस में मददगार साबित होगी, इतना मुझे पता है।’