13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

The Kapil Sharma Show : कपिल के शो पर सजी संगीत की महफिल, सोनू निगम ने ऐसे की कपिल की बोलती बंद

सोनी टीवी ने अपने सोशल मीडिया अकाअंट पर शो से जुड़े हुए कुछ वीडियो शेयर किए हैं। एक वीडियो में ...

2 min read
Google source verification
kapil sharma

kapil sharma

कपिल शर्मा को शो 'The Kapil Sharma Show' इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो में इस बार कॉमेडी के साथ—साथ संगीत की भी महफिल सजने वाली है। आने वाले एपिसोड में आवाज के जादूगर sonu nigam नजर आएंगे। सोनू निगम के साथ उनकी पत्नी Madhurima Nigam ने भी कपिल के शो में शिरकत की। हर बार की तरह इस बार भी कपिल अपने शो में सोनू और उनकी पत्नी मधुरिमा से खूब मस्ती करते नजर आ रहे है।

सोनी टीवी ने अपने सोशल मीडिया अकाअंट पर शो से जुड़े हुए कुछ वीडियो शेयर किए हैं। एक वीडियो में दोनों कपिल के घर वालों के साथ जमकर मस्ती कर रहे है और कपिल के सवालों का बड़े ही चटपटे अंदाज में जवाब दिया। कपिल ने सोनू निगम के कहा कि आप सोशल मीडिया पर बड़े ही फेमस हैं। आप इतने ज्यादा फेमस हैं कि आप गाते हैं तब तो रिस्पांस मिलता ही है उसके बाद में भी आपको ट्विस्टर पर भी रिस्पांस मिलता है। इस पर सोनू ने कहा कि ट्विस्टर पर तो आप भी बड़े फेमस हैं।

सोनू के साथ उनकी पत्नी मधुरिमा ने जमकर मस्ती की। उन्होंने बताया कि वो किस तरह से उनके पति के ऊपर नजर रखती हैं। एक वीडियो में सोनू ने बहुत ही शानदार तरीके से एक बाद एक लगातार गाने गाकर लोगों को हैरान कर दिया। आपको बता दे कि कपिल शर्मा का शो इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है और उनका शो टीआरपी चार्ट में लगातार टॉप पोजिशन पर बना हुआ है।