6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुम्बुल तौकीर और फहमान खान के बीच आई दरार! इस वजह को लेकर बिगड़ी बात

sumbul touqeer khan : बिग बॉस 16 भले ही खत्म हो चुकता हो, लेकिन इसके कंटेस्टेंट हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। इन्हीं में से एक हैं सुम्बुल तौकीर। ये अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब फहमान खान और सुम्बुल के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है।

3 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Mar 15, 2023

sumbul touqeer khan

sumbul touqeer khan

sumbul touqeer khan : सुम्बुल तौकीर खान और फहमान खान की गिनती टेली वर्ल्ड के पॉपुलर ऑनस्क्रीन कपल्स में होती है। सुम्बुल और फहमान खान, दोनों ने एक साथ टीवी शो 'इमली' में काम किया था और तभी से दोनों को साथ खूब पसंद किया जाता है। भले इनके बीच उम्र का बहुत फासला है लेकिन केमस्ट्री लाजवाब है। बिग बॉस 16 से बाहर आने के बाद भी दोनों की मुलाकात हुई थी तो फैन्स खुशी से गदगद हो गए थे, लेकिन अब दोनों को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि दोनों के बीच दरार आ गई है। इसकी वजह भी सामने आई है।

बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद दोनों ने जाने-माने सिंगर ताबिश पाशा का एक सॉन्ग साइन किया था। इससे फैंस काफी खुश थे। ताबिश और फहमान काफी अच्छे दोस्त हैं। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ कि सुम्बुल को ये गाना छोड़ना पड़ा। इसके पीछ की वजह भी सामने आ रही है।

रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा उनके पिता की वजह से हुआ, क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि फहमान, सुम्बुल और ताबिश एक बार फिर से साथ में गाना बनाएं। वहीं खबर ये भी है कि इसके चलते सुम्बुल और फहमान के रिश्ते में दरार आ गई है। इसका हिंट सुम्बुल द्वारा जारी वीडियो में देखने को मिल रहा है। उन्होंने हिंट देते हुए कहा है कि फहमान ने दूसरे गाने से बैकआउट कर लिया है।

यह भी पढ़ें- 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' पर आमिर और ऐश्वर्या का डांस देख चौंके फैंस

वीडियो में सुम्बुल कहती हुई सुनाई दे रही हैं कि सबसे पहले तो मेरा बिल्कुल ऐसा दिल नहीं करता ये सब वीडियोज बनाने का, पर जब सब अपनी क्लैरिफिकेशन दे रहे, इतनी बड़ी प्रॉब्लम क्रिएट हुई है तो मैं भी बोल देती हूं। एक क्लैरिटी देनी थी कि मेरा और फहमान का एक गाना मेरी तरफ से आने वाला था, जो 19 तारीख को अभी शूट है।

एक हमने काफी जाने-माने सिंगर का गाना लिया था और हमने ताबिश के गाने को प्रयॉरिटी नहीं दी थी, इस गाने को दी थी। इसलिए इस चक्कर में इतनी ज्यादा कन्फ्यूजन क्रिएट हो गई और मेरी फैमिली पर भी बातें आ रही हैं तो सुनना बहुत मुश्किल है, लोगों को पता है।'

वो यहीं नहीं रुकीं उन्होंने कहा कि 'भरोसा नहीं है तो आप जाकर आतिफ सर से पूछ लें। आतिफ सर ये गाने को डायरेक्ट करने वाले हैं। गाना अभी भी शूट होना है। 19 को शूट होगा गाना। अभी कुछ लोगों ने बैकआउट कर दिया है गाने से, ठीक है। अपनी दोस्ती निभा रहे हैं। कोई प्रॉब्लम नहीं है। पर ठीक है, बस यही बोलना था कि मेरी फैमिली की कोई दखलअंदाजी नहीं है तो प्लीज मेरी फैमिली तो मत घसीटो यार।'

वहीं उधर ताबिश पाशा ने भी पोस्ट शेयर कर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा है कि 'सभी को सॉरी, जिस वीडियो का आप सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, आप सभी जानते हैं कि वो नहीं बन रहा है। मैंने अपना बेस्ट दिया कि गाना बन जाए, लेकिन इसके बाद ये मेरे बस का नहीं है। म्यूजिक वीडियो जरूर आएगी, लेकिन फहमान और अन्य किसी के साथ। उम्मीद है कि आप सभी अपना पूरा प्यार देंगे।'

इसके बाद यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि दोनों के बीच खटास आ गई है। सुम्बुल जब 'बिग बॉस 16' में थीं तो फहमान उन्हें सपोर्ट करने के लिए कुछ दिन के लिए बिग बॉस के घर में भी गए थे। 'इमली' के अलावा फहमान और सुम्बुल तौकीर खान साथ में एक म्यूजिक वीडियो भी कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- बहन की मेहंदी सेरेमनी में सिगरेट पीती दिखीं अनन्या पांडे