खबरों की मानें तो आमिर खान और ऐश्वर्या एक एड के लिए साथ काम कर रहे थे। इस दौरान आमिर ने ऐश्वर्या संग भी ऐसा प्रैंक किया कि ऐश्वर्या समझ ही नहीं पाई और वह आमिर से खफा हो गईं और कभी उनके साथ काम ना करने का मन बना लिया था, लेकिन ऐश्वर्या ने फिल्म मेला में आमिर के साथ कैमियो जरूर किया है।
वहीं दोनों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।