आपको याद हो तो इससे पहले शाहरुख खान ने पठान रिलीज से पहले ट्विटर पर #asksrk सेशन रखा था। अब यहीं काम अजय देवगन ने किया है। फैंस ने भोला एक्टर अजय देवगन से कई मजेदार सवाल किए हैं।
एक यूजर ने अजय देवगन से पूछा, 'पठान के बारे में प्लीज एक शब्द बोल दीजिए।' जिसके जवाब में अजय ने कहा, 'पठान के लिए बहुत सारा प्यार।'
एक यूजर ने जब पूछा कि मैंने सुना है कि भोला में काफी सारे कैमियो हैं क्या ये सच है? जिसपर अजय देवगन ने कहा, 'मैंने भी ऐसा कुछ ही सुना है।'