राखी सावंत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं उमराह जा सकूं और मैं रोज़े अच्छी तरह से करूं। ताकि हमारे पिछले किए हुए सारे पाप मिट जाए। अगर मैं उमराह जाती हूं, रमजान में तो मेरा तो नसीब ही खुल जाएगा। मैंने तो बिल्कुल इस्लाम कुबूल किया है और मैं रोज़े करूंगी, नमाज पढ़ती हूं पांच टाइम की, मैं तो यही कहती हूं कि मेरा कनेक्शन ऊपर वाले से है। खुदा से है। अगर उन्हें लगता है कि तहे दिल से नमाज पढ़ रही हूं, सच्चाई से इस्लाम फॉलो कर रही हूं, तो मेरा उमराह जाना बिल्कुल होगा। सारा कनेक्शन ऊपर से ही होता है।