36 साल बाद साथ दिखे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया, फैंस बोले- 'आखिरकार खत्म हुआ वनवास'
नई दिल्लीPublished: Mar 13, 2023 04:11:34 pm
Arun Govil and Dipika Chikhlia New Project: 36 साल पहले छोटे पर्दे पर रामायण की शुरुआत हुई थी। 25 जनवरी 1987 से इसका टेलीकास्ट दूरदर्शन पर किया गया था। उन दिनों इसकी पॉपुलैरिटी ने सबको पीछे छोड़ दिया था। इस सीरियल की लोकप्रियता ने इसके पात्रों को भी अमर कर दिया। अब एक बार फिर अरुण गोविल और दीपिका की जोड़ी सा नजर आने वाली है।


arun govil
Arun Govil and Dipika Chikhlia New Project: सिनेमा जगत में जब भी रामायण ( Ramayan ) का जिक्र होगा सबसे पहले रामानंद सागर ( Ramanand Sagar )का ही नाम लोगों की जुंबा पर होगा। इस धारावाहिक को बनाए 35 साल से भी ज्यादा हो गए हैं, लेकिन आज भी शो के किरदार लोगों के दिलों में जिंदा हैं। रामायण में प्रभु राम की बात हो दर्शकों के दिल और दिमाग में अभिनेता अरुण गोविल ( Arun Govil ) की छवि याद आ जाती है। वहीं सीता के रूप में दीपिका चिखलिया आज भी दर्शकों की फेवरेट हैं। इन दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी, अब एक बार फिर दोनों सा नजर आने वाले हैं, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।