
मुंबई। डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में प्रतियोगी एक-दूसरे से आगे रहने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अब शो में तीन जजों में से एक शिल्पा शेट्टी की भी वापसी हो चुकी है। चैनल की ओर से जारी नए प्रोमोज में शिल्पा शेट्टी की वापसी और गेस्ट सुनील शेट्टी के फुटेज दिखाए जा रहे हैं। शिल्पा और सुनील ने साथ में फिल्मों में काम किया है। इसी ट्यूनिंग का नजारा इस डांस शो पर तब देखने को मिला, जब दोनों ने साथ में डांस किया। एक गाने की परफॉर्मेंस के दौरान सुनील शेट्टी की आंखे भर आईं।
इमोशनल हुए सुनील शेट्टी
डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में विशेष अतिथि के रूप में इस बार अभिनेता सुनील शेट्टी पहुंचे हैं। इस दौरान प्रतियोगियों ने सुनील शेट्टी और दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। एक परफॉर्मेंस में प्रतियोगियो ने 'बॉर्डर' फिल्म के सॉन्ग 'संदेश आते हैं...' पर ऐसा परफॉर्म किया कि सुनील शेट्टी की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने इस एक्ट की शानदार प्रस्तुति के लिए सीट से खड़े होकर सैल्यूट किया। एक्टर बोले,'मैं जब भी इस गाने को सुनता हूं तो रोने लगता हूं। ये यूनिफॉर्म कुछ कर जाता है।' गौरतलब है कि सुनील शेट्टी ने 'बॉर्डर' फिल्म में ऐसा यादगार किरदार निभाया था कि लोग उसे आज भी याद करते हैं। मूवी में उनका किरदार वीर गति को प्राप्त हो जाता है। यहां देखें वीडियो:
अन्य जजेज भी हुए इमोशनल
'सुपर डांसर चैप्टर 4' में 'बॉर्डर' फिल्म के 'संदेशे आते हैं...' गाने पर परफॉर्मेंस देखकर सुनील शेट्टी नहीं, बल्कि अनुराग बसु, शिल्पा शेट्टी अपौर गीता कपूर भी इमोशनल हो जाते हैं। गीता कपूर कहती हैं कि, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस गाने पर इस तरह का डांस देखूंगी।' वहीं, अनुराग भी परफॉर्मेंस की तारीफ के पुल बांधते हैं। शिल्पा शेट्टी भी इमोशनल हो जाती हैं।
शिल्पा और सुनील ने साथ में किया डांस
इस शो में शिल्पा और सुनील शेट्टी साथ में डांस करते हुए नजर आए। कई वर्षों बाद फैंस को दोनों सितारे साथ में डांस करते हुए दिखाई दिए। दोनों कलाकार एक साथ स्टेज पर वॉक करते हुए आए और फिल्म ‘धड़कन’ के सॉन्ग ‘तुम दिल की धड़कन में रहते हो’ पर डांस करने लगे। बता दें कि इस फिल्म में दोनों ने साथ में काम किया था।
Published on:
27 May 2021 09:10 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
