TV न्यूज

गरमागरम भटूरे तलते दिखे सुनील ग्रोवर, फैंस बोले – ‘ये काम कब शुरु किया’

सोशल मीडिया की दुनिया में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर काफी एक्टिव हैं। यही वजह है कि वे जब भी कोई पोस्ट शेयर करते हैं, तो वह फौरन वायरल भी हो जाती है। वे अक्सर इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने फैंस के लिए मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं। ऐसा ही एक मजेदार वीडियो उन्होंने हाल में ही शेयर किया है।

2 min read
Jan 21, 2022
गरमागरम भटूरे तलते दिखे सुनील ग्रोवर, फैंस बोले - 'ये काम कब शुरु किया'

एंटरटेनमेंट जगत के जाने माने कॉमेडी स्टार सुनील ग्रोवर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो भटूरे तलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में जहां एक इंसान फटाफट भटूरे बेलता दिख रहा है तो वहीं सुनील ग्रोवर खोलते तेल में भटूरे तलकर निकाल रहे हैं। फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद है जिसके बाद उनकी वीडियो पर काफी लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं।

वीडियो में सुनील ग्रोवर दुकान पर बड़े ही इत्मिनान से भटूरे तलते हुए नजर आ रहे हैं। सुनील ग्रोवर ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, गरमा-गरम भटूरे! इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस भी इस पर मजेदार कमेंट करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, "भईया एक प्लेट लगाना और छोले थोड़ा एक्स्ट्रा कर देना।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ग्रोवर के मशहूर छोले भटूरे।" एक ने लिखा, "ये काम कब शुरु किया सुनील।" तो वहीं एक यूजर ने लिखा, "सर आपको काम करता देख आज भटुरे भी जल जायेंगे।"


वायरल हो रहे इस वीडियो में सुनील ग्रोवर किसी दुकान पर गरमा गरम भटूरे तलते नजर आ रहे हैं, तो वही आसपास दुकान के लोग अपने कामों में व्यस्त दिख रहे हैं। एक्टर सुनील ग्रोवर भी बड़ी तल्लीनता से भटूरे पर फोकस करते हुए उसे तलते दिख रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि भटूरा काफी अच्छी तरह से फूला है। हांलाकि उन्होंने इसे ज्यादा तल दिया है, जिसकी वजह से भटूरे का रंग गहरा दिख रहा है।

यह भी पढ़े -अब साउथ की इस एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते दिखे सलमान


एक दिन पहले शेयर किये गए इस वीडियो पर अब तक लगभग एक लाख से भी ज्यादा लाइक आ चुके हैं। इस वीडियो पर रोनित रॉय ने कमेंट करते हुए लिखा है, "वाह जी वाह!!! अच्छा फूल गया था।" जिसपर सुनील ग्रोवर ने जवाब देते हुए लिखा,"हा, हा…हां जी।" तो कुस मिलाकर इस वीडियो को उनके फैंस बहुत एन्जॉय कर रहे हैं। बता दें कि सुनील ग्रोवर कॉमेडियन होने के साथ एक शानदार एक्टर भी हैं। वे हाल ही में वेब सीरीज 'तांडव' में नजर आए थे।

यह भी पढ़े - दीपिका पादुकोण को को-स्टार के साथ किस करता देख रणवीर सिंह को हुई जलन, किया ऐसा कमेंट

Published on:
21 Jan 2022 04:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर