26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड के साथ मिल सुनील लेंगे उन्हीं से टक्कर

हालांकि सुनील ने अपने नए शो के कंसेप्ट के बारे में कुछ खुलासा नहीं क़िया है

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Apr 01, 2018

Sunil Grover and Preeti

Sunil Grover and Preeti

कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा ने अपने नए शो 'फैमिली टाइम विद कपिल' से टीवी पर फिर से वापसी की है। हालांकि उनके पुराने साथी सुनील ग्रोवर इस शो का हिस्सा नहीं है। कपिल और सुनील ग्रोवर के झगड़े ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। अब वह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुनील भी जल्द टीवी पर कॉमेडी करते नजर आएंगे। इसके लिए उन्होंने कपिल की एक्स गर्लफ्रेंड से हाथ मिलाया है।

कपिल की एक्स गर्लफ्रेंड के साथ नजर आएंगे सुनील:
पहले भी खबर आ रही थी कि सुनील जल्द ही टीवी पर अपना नया शो लेकर आएंगे। लेकिन दर्शक सिर्फ इंतजार ही करते रह गए। अब खबर है कि सुनील ग्रोवर अपने पुराने दोस्त कपिल की एक्स गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोन के साथ जल्द ही नए शो में नजर आएंगे।

सुनील ने किया ट्वीट:
हाल में सुनील ने एक ट्वीट कर बताया कि ईश्वर की कृपा से उन्हें नया शो मिल गया है और वे जल्द ही टीवी पर नजर आएंगे। इतना ही नहीं इस नए शो में बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे भी नजर आएंगी। पिछले दिनों शि‍ल्पा के साथ उनकी कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुईं थीं। हालांकि सुनील ने अपने नए शो के कंसेप्ट के बारे में कुछ खुलासा नहीं क़िया है।

प्रीति और कपिल के रिश्ते में आई दरार:
प्रीति और कपिल शर्मा पिछले वर्ष अलग हो गए। पहले इन दोनों के रिलेशनशिप को लेकर खबरें आती रहती थीं। दोनों के ब्रेकअप पर तब मुहर लग गई जब कप‍िल ने गिन्नी के साथ शादी करने की घोषणा की थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कपिल और सुनील ग्रोवर के बीच फ्लाइट में जो झगड़ा हुआ था, वह भी प्रीती और कपिल के झगड़े से ही शुरू हुआ था।

कपिल का नया शो हुआ फ्लॉप:
कपिल शर्मा का नया शो 'फैमिली टाइम विद कपिल'दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा है। पहले एपिसोड के प्रसारण के बाद ही सोशल मीडिया पर दर्शकों ने उनकी खिंचाई करना शुरू कर दिया। इस हफ्ते की टीआरपी की लिस्ट में भी उनका शो जगह नहीं बना पाया।