11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shocking! ‘दयाबेन’ के किरदार की वजह से दिशा वकानी को हुआ कैंसर! इसीलिए छोड़ना पड़ा था शो?

टीवी का पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लोगों को खूब हंसाता है। लोग इसके किरदारों को खूब पसंद करते हैं। यहां शो को छोड़कर जा चुके कलाकारों को भी लोग मिस करते हैं, जिनमें सबसे ज्यादा लोग दयाबेन को याद करते हैं, लेकिन अब दयाबेन से जुड़ी बुरी खबर सामने आ रही है।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Oct 12, 2022

taarak mehta ka ooltah chashmah actress disha vakani suffered throat cancer due to dayaben characters

taarak mehta ka ooltah chashmah actress disha vakani suffered throat cancer due to dayaben characters

टीवी दुनिया का मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 14 साल से लोगों को हंसा रहा है और लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। हालांकि पिछले कुछ समय में शो के कई कलाकारों ने शो को अलविदा कह दिया है, जिन्हें फैंस खूब मिस करते हैं और अक्सर उनकी वापसी की मांग करते नजर आते हैं। इनमें से ही एक हैं दयाबेन यानी दिशा वकानी।

दर्शक अक्सर दयाबेन को मिस करते नजर आते हैं और मेकर्स से दयाबेन की वापसी की रिक्वेस्ट करते हैं, लेकिन इस बीच दयाबेन को लेकर एक बुरी बर तेजी से वायरल हो रही है। खबर है कि दिशा वकानी को गले का कैंसर हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शो में लंबे समय तक उनकी अजीबोगरीब आवाज के कारण दिशा वकानी को यह प्रॉब्लम हुई है।

इस खबर को सुनने के बाद हर कोई शॉक्ड है। कहा जा रहा है कि शो में लंबे समय तक उनकी अजीबोगरीब आवाज के कारण दिशा वकानी को यह समस्या हुई है, लेकिन रील लाइफ में दयाबेन के पति जेठालाल ने इस बारे में खुलासा किया है। मीडिया हाउस से बाचतीत के दौरान दिलीप जोशी ने बताया कि उनके पास सुबह से लगातार फोन आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे कियारा और सिद्धार्थ

दिलीप जोशी का कहना है कि हर बार किसी ऊटपटांग खबर को फैलाने की जरूरत नहीं है। दिलीप जोशी ने आगे कहा मुझे लगता है कि इसको बढ़ावा देने की जरूरत नहीं है। मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि ये सब अफवाह है, और इसपर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। बता दें कि दिशा वकानी के फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि दिलीप जोशी ने बता दिया है कि उनको कुछ नहीं हुआ है और अभिनेत्री ठीक हैं।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल यानी दिलीप जोशी ने साफ कर दिया है कि एक्ट्रेस ठीक हैं। हांलाकि, अब तक इस खबर पर खुद दिशा वकानी का कोई बयान नहीं आया है।

दिलीप जोशी के बाद तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित मोदी ने भी रिएक्ट किया है। असित मोदी का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। आगे वो कहते हैं, सोशल मीडिया पर लाइक्स और क्लिक बिट के लिये लोग ऐसी खबरें डालते हैं। तंबाकू खाने से कैंसर होता है ना कि आवाज निकालने से। ऐसे तो सब मिमिक्री करने वाले डर जायेंगे।


शो में दयाबेन के बात करने के स्टाइल से जुड़े सवाल पूछने पर 2010 में दिशा ने कहा था कि हर बार एक ही आवाज को बनाए रखना बहुत मुश्किल है, लेकिन भगवान की कृपा है की उनकी आवाज को कभी कोई नुकसान नहीं हुआ और न ही गले में कोई समस्या हुई। उन्होंने यह भी बताया था कि शो के लिए वह रोजाना 11-12 घंटे लगातार शूटिंग करती थीं।

वर्ष 2017 में टीवी अदाकारा दिशा वकानी ने मेटरनिटी लीव ली थी। जिसके बाद वह कभी इस टीवी शो में वापस नहीं आईं। ऐसा नहीं है कि सीरियल के मेकर्स ने दिशा की वापसी की कोशिशें नहीं की थी। कई कोशिशों के बाद भी जब दिशा ने सीरियल में वापसी करने से मना कर दिया था।

यह भी पढ़ें- चेकअप करने आए डॉक्टर से शालीन भनोट ने की बदतमीजी