तन्मय वेकारिया (Tanmay Vekaria) ने कहा-"वो बेहतरीन हैं, मैं उनके प्रदर्शन पर टिप्पणी करने वाला कोई नहीं हूं क्योंकि हम सभी जानते हैं कि एक अभिनेता के रूप में वो कितने महान हैं। एक इंसान के तौर पर वो अद्भुत हैं। वो पूरी तरह से स्वामी नारायण में रमे हुए हैं, वो प्याज और लहसुन भी नहीं खाते। फालतू कोई बात नहीं, आओ, काम पर ध्यान दो। स्क्रिप्ट और सीन को समझो, सुधार करो, शूट करो और फिर घर जाओ।”