
jethalal had to go to jail in first episode
शो मे अक्सर देखा जाता है कि जेठलाल 'बबीता जी' इर्द गिर्द घूमते नजर आते हैं। जेठालाल बबिता जी को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पहले एपिसोड में ही जेठालाल जेल की सलाखों के पीछे पहुंच जाते हैं और उनके खिलाफ गवाही देती हैं बबीता जी। ये सुनकर आप भी चौंक गए न। पहले एपिसोड में जेठालाल जेल की वर्दी, हाथों मे हथकड़ी लगाए दिखे थे, इसकी वजह उनका बेटा टप्पू था। टप्पू जो अपने बचपन में काफी शरारती था लिहाजा बेटे की शरारतो के कारण ही जेठालाल को जेल जाना पड़ा था।
मजे की बात तो ये है कि सिर्फ बबीता जी या अय्यर ही नहीं बल्कि पूरी गोकुलधाम उनके खिलाफ खड़ा था। टप्पू की शरारतों से परेशान सभी टप्पू की शिकायत लेकर जज साहब के पास पहुंचे गए थे। इतना ही नहीं सभी ने जेठालाल पर भी खऊब आरोप लगाए थे। जब सभी ने जेठालाल के खिलाफ गवाही दी तो जज ने भी उन्हें कालापानी की सजा सुना दी थी। हालांकि ये सब सपना होता है और फिर होती है दया भाभी की एंट्री।
क्या आपको पता है कि असल में जेठालाल यानी दिलीप जोशी के कहने पर 'बबीता जी' यानी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) को ये किरदार मिला था। Munmun Dutta शो में 14 सालों से 'बबीता जी' का किरदार निभा रही हैं। इस किरदार के लिए दिलीप जोशी ने ही निर्देशक को मुनमुन का नाम सुझाया था।
तारक मेहता से पहले मुनमुन दत्ता 'हम सब बाराती' शो में मीठी का किरदार निभाती थीं। इस शो में उनके साथ दिलीप जोशी भी काम करते थे। इसी शो में दोनों की मुलाकात हुई थी। इस शो में दिलीप जोशी मुनमुन दत्ता के काम से कापी इंप्रेस हुए थे। इसके बाद जब तारक मेहता की शुरुआत हुई तो दिलीप जोशी इस शो से जुड़े। इस दौरान बबीता जी के किरदार के लिए चेहरे की तलाश चल रही थी। तब उन्होंने मुनमुन का नाम सुझाया और ये रोल उन्हें मिल गया। आज दोनों की केमेस्ट्री को शो में काफी पसंद किया जाता है।
Published on:
28 Jul 2022 11:28 am
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
