21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बापू जी का रोल हुआ था ऑफर, जाने फिर कैसे मिला ‘जेठालाल’ का किरदार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल का किरदार निभाने वाले एक्टर दिलीप जोशी को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं हैं। बता दे कि एक्टर दिलीप जोशी जेठालाल का किरदार निभाकर हर घर में मशहूर हो गए हैं।लेकिन क्या आप जानते हैं दिलीप जोशी पहले बापू जी का किरदार निभाने वाले थे।
2 min read
Google source verification

•

image

Manisha Verma

•

May 26, 2022

taarak mehta ka ooltah chashmah fame dilip joshi play bapuji role

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बापू जी का रोल हुआ था ऑफर, जाने फिर कैसे मिला 'जेठालाल' का किरदार

मशहूर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हर किरदार मशहूर है।लेकिन इस शो में जेठालाल के किरदार को काफी ज्यादा पंसद किया जाता हैं। बता दे कि जेठालाल के किरदार कोई और नहीं ब्लकि दिलीप जोशी निभा रहे हैं। अपनी शानदार अभिनय से एक्टर ने सभी के दिल में एक अलग जगह बना ली हैं। जेठालाल' के रोल की वजह से दिलीप जोशी को काफी पॉपुलैरिटी मिली है। चलिए जानते हैं एक्टर को कैसे मिला यह रोल।

बता दे कि दिलीप जोशी को पहले जेठालाल का रोल नहीं मिल रहा था। दिलीप जोशी पहले बापू जी का रोल करने वाले थे। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि एक्टर को जेठालाल का किरदार मिल गया और दिलीप जोशी ने इस रोल को परफेक्टर तरीके से निभाया। इस रोल के कारण ही एक्टर को काफी अधिक पॉपुलैरिटी हासिल हुई हैं। दिलीप जोशी ने एक्टिंग में आने से पहले थिएटर किया था। उन्होंने पहले छोटे-मोटे साइड रोल किए। लेकिन कहते हैं ना एक बार दिन अच्छा आता ही हैं। वैसा ही कुछ दिलीप जोशी के साथ भी हुआ।

अचानक उनकी मुलाकात प्रोड्यूसर असित मोदी से हुई। असित उस वक्त इस शो को बना रहे थे। उन्होंने दिलीप जोशी से शो में काम करने का ऑफर दिया था।असित मोदी ने शुरुआती दौर में उन्हें जेठालाल का किरदार नहीं दिया था ब्लकि उन्हें चंपकलाल यानी बापूजी का रोल करने का ऑफर दिया। इस पर दिलीप जोशी ने उनसे कहा कि वह उम्रदराज कैरेक्टर को सही से नहीं निभा पाएंगे। जिसके बाद ही असित ने उन्हें जेठालाल का रोल करने को कहा। इस किरदार में दिलीप जोशी छा गए।

आपको बता दे कि इस रोल के बाद से एक्टर को किसी पहचान की जरुरत नहीं हैं। उन्हें बच्चे, बूढ़े, औरत सभी लोग जानते हैं। बता दे कि एक्टर की काफी अच्छी फैंन फोलोइंग हो गई हैं। अब दिलीप जोशी एक एपिसोड के 1.5 लाख रुपये चार्ज करते हैं। दिलीप जोशी अब करीब 40 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। सिर्फ यही नहीं आज जेठालाल लग्जरी लाइफ जीते हैं।

यह भी पढ़ें- 21 साल की बंगाली एक्ट्रेस Bidisha De Majumdar ने किया सुसाइड