ट्वीट कर दी मौत की जानकारी:
बता दें कि कवि कुमार की मौत की जानकारी आरजे आलोक ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'महाराष्ट्र के मीरा रोड वॉकहार्ट हॉस्पिटल में डॉ. हंसराज हाथी का हार्टअटैक से निधन हो गया है।' वहीं कुछ दिन पहले ही एक्टर कवि ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की गई थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था- 'किसी ने कहा है कल हो न हो, मैं कहता हूं पल हो न हो। हर लम्हा जियो।'