5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टूट गया तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का रिश्ता! Bigg Boss में हुआ प्यार, साथ में खरीद लिया था आलीशान घर

Tejasswi Prakash And Karan Kundrra: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का तीन साल बाद ब्रेकअप हो गया है। इतने दिनों पहले ही टूट गया था रिश्ता।

2 min read
Google source verification
Tejasswi Prakash And Karan Kundrra Break Up After 3 Years of Dating Latest Update Viral

Tejasswi Prakash And Karan Kundrra: बिग बॉस फेम करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश 3 साल से रिलेशनशिप में थे। साल 2021 में बिग बॉस 15 के हाउस में दोनों का रिश्ता शुरू हुआ था। इन्हें प्यार से लोग 'तेजरान' कहते हैं। उनके लाखों फैंस हैं।

हो रहे हैं दोनों में झगड़े

मगर अब खबर आई है कि दोनों का ब्रेकअप (Tejasswi Prakash And Karan Kundrra Breakup) हो गया है। उनसे जुड़े एक करीबी ने कहा-“करण और तेजस्वी अब एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। उनका ब्रेकअप हुए एक 1 से ज्यादा हो गया है। भले ही उनके ब्रेकअप का कारण पता न चल पाया हो, लेकिन मुझे बस इतना पता है कि वो पिछले कुछ समय से एक-दूसरे से झगड़ते आ रहे हैं।”
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 First Nomination: बिग बॉस ओटीटी 3 के पहले हफ्ते ही ये घरवाला हो सकता है बेघर, देखें नॉमिनेशन की पूरी लिस्ट
एक दूसरे सोर्स ने बताया कि क्यों उन्होंने अभी इसकी अनाउंसमेंट नहीं की है। क्योंकि वो एक पावर कपल हैं और उनकी फैन फॉलोइंग तगड़ी है। इससे फैंस का दिल टूट सकता है। इसलिए वो जल्द इसकी घोषणा नहीं करने वाले हैं।

दुबई में खरीदा साथ में आलीशान घर

यह भी पढ़ें: Ananya Pandey ब्रेकअप के बाद इस बॉलीवुड स्टार संग बिता रहीं समय, फोटो वायरल
हालांकि, जब करण कुंद्रा की टीम से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस पर कमेंट करने से मना कर दिया। कपल की बात करें तो वो काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों शादी भी करने वाले थे ऐसी भी खबरें आई थीं। दोनों ने दुबई में एक घर भी साथ में खरीदा था, लेकिन अब ब्रेकअप की न्यूज आ रही है।
अब ये सही है या नहीं ये तो तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ही बता सकते हैं।