13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘भाभीजी घर पर हैं’ कि एक्ट्रेस के घर 6 लाख की चोरी, पुलिस ने घर के इस शख्स को किया गिरफ्तार

Theft In Neha Pendse House: 'भाभी जी घर पर हैं' सीरियल की फेमस एक्ट्रेस नेहा पेंडसे के घर चोरी हो गई है। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज करते हुए अभिनेत्री के नौकर को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification

image

Priyanka Dagar

Jan 04, 2024

actress_neha_pendse_house_jewellery_worth_6_lakh_rupee.jpg

फेमस एक्ट्रेस के घर पर हुई चोरी

Theft In Neha Pendse House: टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे के बांद्रा के घर पर 6 लाख की चोरी हो गई है। एक्ट्रेस ‘मे आई कम इन मैडम’ और ‘भाभीजी घर पर हैं’ टीवी शो से फेमस हुई थी। एक्ट्रेस ने विभूति नारायण मिश्रा की पत्नी अनीता मिश्रा का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस के घर से उनकी 6 लाख की जूलरी चोरी हुई है। इस पूरे केस में नेहा के पति शार्दुल सिंह बयास के ड्राइवर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

अलमारी से रखे गहने हुए चोरी
बता दें, शिकायत में कहा गया है कि 28 दिसंबर को शार्दुल ने ड्राइवर से बताया कि चार साल पहले शादी में तोहफे के रूप में मिला एक सोने का कंगन और हीरे की अंगूठी अलमारी से गायब है। शार्दुल इस ज्वैलरी को आमतौर पर बाहर पहनते थे। घर पर लौटने के बाद उन्होंने उसे घर में काम करने वाले नौकर सुमित कुमार सोलंकी को दे दिया था। सुमित ने इसे अलमारी में रख दिया था।

घर के नौकर पर हुआ शक
नेहा के घर के काम की सारी जिम्मेदारी सुमित की होती है। वह घर के बाकी नौकरों के साथ वहीं रहते हैं। हाल ही में जब शार्दुल घर से बाहर जा रहे थे, तब उनको इस बात की खबर हुई कि घर की अलमारी से ज्वैलरी गायब है। उन्होंने इस बारे में जब घर के नौकरों से पूछताछ की तो किसी को भी सामान गायब होने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन उस वक्त सोलंकी घर पर नहीं था। जब उसको फोन किया गया तो नौकर ने कहा कि वह कोलाबा में अपनी मौसी के घर पर है।

नौकर सोलंकी पर शक होने पर शार्दुल ने उनसे घर लौटने को कहा, लेकिन उसने वापसी में देरी की, जिससे उसपर शक बढ़ गया। तब शार्दुल के ड्राइवर ने पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अब तक चोरी की गई ज्वैलरी बरामद नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan ने ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक के बीच लिया बड़ा फैसला, खास चीज को किया खुद से दूर