
mohit mor
नई दिल्ली में नजफगढ़ इलाके में दो दिन पहले Tik Tok स्टार mohit mor की कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। यह हादसा तब हुआ जब मोहित जिम से निकलने के बाद अपने कुछ दोस्तों के साथ एक दुकान पर बैठ कर बात कर रहे थे। तभी कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार हत्या कर दी। इस घटना के बाद उनके फैंस में काफी निराशा है।
आपसी रंजिश का हो सकता है मामला
पुलिस का कहना है कि वो हत्याकांड की जांच कर रही है। उनका कहना है कि इसमें गैंग वायलेंस का या फिर निजी दुश्मनी हो सकती है। पुलिस मोहित का सोशल मीडिया अकाउंट और टिकटॉक अकाउंट चेक कर रही है जिससे कुछ पता चल सके।
5 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स
सोशल साइट टिक टॉक पर मोहित के 5.17 लाख फॉलोवर है। मोहित के दोस्तों की माने तो मोहित जिम ट्रैनर होने के साथ ही गाना भी बहुत अच्छा गाता था। टिक टॉक पर बहुत सक्रिय होने के चलते लोग उसे पसंद किया करते थे और उसके साथ जुड़े रहते थे। यही वजह है कि उसके टिक टॉक पर 5.17 और इंट्राग्राम पर 3 हजार फॉलोवर है।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात...
ये अपराधी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। इन तीन अपराधियों में तो दो ने अपने सिर पर हेलमेट पहना हुआ था लेकिन एक का सिर खुला हुआ था। उसका चेहरा कैमरे पर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। पुलिस इस बारे में छानबीन कर रही है। बता दें, मोहित के टिक टॉक पर करीब पांच लाख फॉलोवर हैं। फैंस उनकी फिटनेस वीडियो काफी पंसद करते हैं। उनका इंस्टाग्राम पर भी काफी क्रेज है।
Published on:
23 May 2019 08:27 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
