5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tunisha Suicide Case: दर्जन भर लड़कियों के संपर्क में था शीजान, पुलिस ने पकड़ी वाट्सएप चैट

‘अलीबाबा: दस्ताने काबुल’ एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत से हर कोई हिला हुआ है। एक्ट्रेस ने शनिवार को मेकअप रूम में आत्महत्या कर ली थी। उनके बॉयफ्रेंड शीजान खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। अब पुलिस ने आरोपी शीजान की वाट्सएप चैट खंगाल डाली है।

2 min read
Google source verification
sheezan khan

sheezan khan

तुनिषा शर्मा की सुसाइड की खबर से हर कोई सदमे में है, जिसने भी इस खबर को सुना हैरान रह गया। तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को मेकअप रूम में सुसाइड कर लिया था। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

तुनिषा का मंगलवार शाम करीब साढ़े 4 बजे मीरा रोड श्मशान पर अंतिम संस्कार किया गया। तुनिषा के मामा ने उन्हें मुखाग्नि दी। आरोपी शीजान खान की मां और बहन भी अंतिम संस्कार में पहुंचीं।

इस बीच अब मुंबई पुलिस की जांच अब आरोपी शीजान के वाट्सएप चैट तक पहुंच गई है। पुलिस ने शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड होने की पुष्टि कर दी है।

यह भी पढ़ें- रिया चक्रवर्ती के पोस्ट ने मचाई सनसनी

सूत्रों के मुताबिक पुलिस को शीजान के मोबाइल से दर्जनभर लड़कियों से वाट्सएप चैट मिली हैं। पुलिस ने बताया कि शीजान के मोबाइल फोन से जिन लड़कियों की व्हाट्सएप चैट मिली हैं।

इनकी छानबीन करने की जिम्मेदारी एक तेजतर्रार महिला सब-इंसेपक्टर को दी गई हैं। इन चैट्स के बलबूते पर ये पता लगाया जा सकेगा कि क्या शीजान अन्य लड़की के साथ रिलेशनशिप में था? ये चैट 250 से 300 पन्नों की है, इन्ही चैट में दोनों के बीच ब्रेकअप की वजह पुलिस तलाश रही है।

ये चैट जून से अभी तक की बताई जा रही है। वहीं एक लड़की (सीक्रेट गर्लफ्रैंड) के साथ हुई व्हाट्सएप चैट को शीजान ने डिलीट किया हुआ था। इस चैट को रिट्रीव करने के लिए वालीव पुलिस व्हाट्सएप को चिट्ठी लिखेगी।

पुलिस को शीजान के फोन में तुनिशा संग उनकी चैट में कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला है, लेकिन अभी तक तुनिशा के फोन को पुलिस अनलॉक नहीं कर पाई है।

तुनिषा की पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट भी आ गई है। इसमें एक्‍ट्रेस की मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- तुनिषा शर्मा के चाचा ने दिया बड़ा बयान