
Ratan Rajput
कोरोना की वजह से चल रहे देश में लॉकडाउन को लेकर जनता और सेलेब्स को परेशानी का सामना करनर पड़ रहा है। हालांकि ज्यादातर लोग अपने घरों में हैं लेकिन कुछ लोग बाहर भी फंसे हुए हैं। एक टीवी एक्ट्रेस भी इस लॉकडाउन में एक गांव में फंसी हैं। हम बात कर रहे हैं रतन राजपूत की।
बाथरूम तक नहीं
रतन राजपूत लॉकडाउन से पहले अपने गांव गई हुई थीं। वहां से निकलने से पहले ही लॉकडाउन की घोषणा हो गई। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है। उनके गांव में सुविधाओं का अभाव है। यहां तक की बाथरूम भी नहीं है।
पर्दा लगाकर नहाती हैं
एक सोशल मीडिया पोस्ट में रतन ने अपने बाथरूम की हालत भी दिखाई। उसपर कपड़े लटका कर किसी तरह व्यवस्था की गई। साथ ही उन्होंने अपने कपड़े धोने को लेकर भी वीडियो पोस्ट किया है। वे फोन और इंटरनेट पर किसी तरह से अपना समय बिता रही हैं।
Published on:
06 Apr 2020 12:55 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
