
Tv Most Popular Couple Debina And Gurmeet Infected By Corornavirus
नई दिल्ली। कोरोनावायरस की चपेट में एक के बाद एक कई सेलेब्स आते जा रहे हैं। हाल ही में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस Debina Bonnerjee और उनके पति गुरमीत चौधरी भी कोरोनावायरस भी पॉजिटिव पाए गए। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी।
View this post on InstagramA post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon) on
अभिनेता गुरमीत चौधरी ने पोस्ट में लिखा कि 'वह और उनकी पत्नी आज कोरोनावायरस से ग्रस्त पाए गए हैं। भगवान की कृपा से वह पूरी तरह से ठीक है और पूरी सावधानियां बरत रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह घर पर ही आइसोलेशन में हैं और जो लोग उनके संपर्क में आए थे। वह भी अपनी जांच करा लें।'
गुरमीत और देबीना छोटे पर्दे की जानी-मानी हस्तियों में से एक है। देबिना ने टीवी शो 'रामायण' में सीता का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस शो में राम के किरदार में उनके पति गुरमीत ही निभाते हुए नज़र आए थे।
देबिना बनर्जी अपने पति से चार साल बढ़ी हैं। वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। उन्होंने कई शोज में काम किया है।
देबिना ने एक बार नहीं बल्कि दो बार शादी है। खास बात यह है कि गुरमीत से ही उन्होंने दो बार विवाह रचाया है। 2006 में दोनों ने चुपक कर शादी की थी। लेकिन 2011 में उन्होंने अपनी फैमिली से इजाजत लेकर कोर्ट में अपनी मैरिज को रजिस्टर करवाया था।
Published on:
01 Oct 2020 11:41 am
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
