25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वरुण धवन ‘कच्छा’ चिन्ह पर लड़ेंगे इलेक्शन, आलिया और सोनाक्षी ने भी बताया अपना-अपना चुनाव चिन्ह

कपिल ने वरुण धवन से सवाल किया कि आप चुनाव लड़ेंगे तो उनका चिन्ह क्या होगा। इसके जवाब में वरुण ने कहा....
2 min read
Google source verification
Varun Dhawan

Varun Dhawan

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'Kalank' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है। वरुण, आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्म के प्रमोशन करने कपिल शर्मा के शो 'The Kapil Sharma Show' में नजर आए। शो के दौरान कपिल ने चारों स्टार्स के साथ खूब मस्ती की। कपिल ने शो में सभी कलाकारों से भविष्य में उनके चुनाव लड़ने के बारे में पूछा।

कपिल ने वरुण धवन से सवाल किया कि आप चुनाव लड़ेंगे तो उनका चिन्ह क्या होगा। इसके जवाब में वरुण ने कहा कि मेरा चुनाव सिंबल 'कच्छा' होगा। इसके बाद उन्होंने आलिया से पूछा तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, राजनीति में चमचे तो बहुत देखे हैं, लेकिन थाली नहीं देखी। इसलिए मेरा चुनाव चिन्ह थाली होगा। इसके बाद कपिल ने सोनाक्षी से सवाल पूछा, तो उन्होंने बताया कि उनका चुनाव चिन्ह 'खामोश' होगा। सोनाक्षी ने कहा कि मेरी पार्टी बोलेगी कम और काम करेगी ज्यादा।

सोशल मीडिया पर कपिल के शो का यह वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। आलिया, वरुण, सोनाक्षी के मजेदार जवाब सभी का पसंद आ रहे है। करण जौहर की फिल्म 'कलंक' 17 अप्रेल को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में वरुण,आलिया, सोनाक्षी के अलावा आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त नजर आएंगे।