निभाई ये भारतीय परम्परा
वेदिता ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में इस शादी के बारे में विस्तार से लिखा। मांग में सिंदूर लगाए हुए वेदिता ने कुछ फोटोज हाल ही शेयर की हैं। इनके साथ कैप्शन में वेदिता ने लिखा,'मेरी भारतीय शादी मेरे गृह नगर लखनऊ में तब होगी जब मैं लौटूंगी। लेकिन पत्नी के रूप में मेरे पहले दिन, उन्होंने मेरी मांग सिंदूर से भरी और मैंने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मैं रो रही थी और इसे देख वे भी रोने लगे। सिंदूर की भारतीय परम्परा निभाना मेरे लिए संतुष्टिभरा था। जैसे ही हम भारत लौटेंगे, हमारी भारतीय शादी की सारी रस्में निभाएंगे। हमारे लिए ये उत्साहजनक समय है। शादी की इस अद्भत यात्रा पर आपके सकारात्मक विचारों, शुभकामनाओं की जरूरत है।'