
Karan Patel
टीवी का पॉपुलर सीरियल 'Yeh Hai Mohabbatein' को प्रसारित होते हुए पांच साल से ज्यादा को समय हो गया है। इस शो में दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल मुख्य भूमिका में नजर आ रहे है। यह शो शुरू से ही दर्शकों का पसंदीदा रहा है। हाल ही में मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह लोकप्रिय शो अप्रेल में बंद होने जा रहा है। इन खबरों पर अब टीवी के लीड एक्टर ने अपना बयान रखा है।
दरअसल, करण पटेल ने कहा, 'इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। ये अफवाह किसने फैलाई है? ये सीरियल बीते 5 साल से चल रहा है और लोगों का ये अभी भी फेवरेट है। तो ऐसे में मेकेर्स इसे बंद क्यों करेंगे।'
आपको बता दें कि कुछ समय मीडिया में खबरें आ रही है कि एकता कपूर का शो 'ये है मोहब्बतें' ऑफ एयर होने वाला है। इस सीरियल की टीआरपी में लगातार गिरावट को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है। इस बीच जब सीरियल में अहम भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और अनीता हसनंदानी से इस मामले पर बात की गई तो उनका जवाब यह था कि इस बारे में उनका पता नहीं है।
Updated on:
05 Apr 2019 08:16 pm
Published on:
05 Apr 2019 07:33 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
