
Power company warns
हेमन्त गगन आमेटा/भटेवर. कस्बे से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग रोड के पास से जा रही 11 केवी विद्युत की लाइन का पोल तेज हवाओं एवं मिट्टी के धंसने से पास के खेत में गिर गया। इसके कारण बायपास चौराहे के पास 11 केवी की लाइन जमीन पर गिर गई। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर विद्युत विभाग कार्यालय से बिजली को समय रहते बंद करवाने से एक बड़़ा़ हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, क्षेेत्र में पिछले दो दिनोंं से धूूल भरी हवाओंं के चलने से हाईवे रोड के पास खेत में लगा पोल मिट्टी के खिसकने से भरभरा कर नीचे गिर गया। इसके कारण तेज झटके से दूूसरा पोल झुक कर पूूरी लाइन हाईवे रोड के पास सर्विस रोड पर गिर गया। इस पर बायपास चौराहा से ग्रामीण दौड़़कर मौके पर पहुंंचे और इसकी सूचना भटेवर विद्युत विभाग कार्यालय को दी तो कार्यालय से 11 केवी लाइन को तुरंत बंद कर दिया गया। इसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंंचे और ट्रांसफार्मर से लाइन को काट कर आगे की सप्लाई को शुरू करवाया।
Published on:
12 May 2019 01:24 pm
