25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Udaipur / उदयपुर मेंं ढोल-ताशों की थाप पर निकले ताजिये, तिरंगा भी फहराया, दिखी देशभक्ति की झलक….

उदयपुर मेंं ढोल-ताशों की थाप पर निकले ताजिये, तिरंगा भी फहराया, दिखी देशभक्ति की झलक….

- सुबह निकले मेहंदी के ताजिये
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 21 Sep 2018, 11:02 PM IST

moharram

ढोल-ताशों की थाप पर निकले ताजिये

धीरेंद्र जोशी/ उदयपुर. कर्बला के शहीदों की याद में शुक्रवार को मोहर्रम पर्व मनाया गया। इस पर्व को लेकर सुबह से शहर में ताजियों के निकलने का दौर शुरू हुआ। सुबह से दोपहर तक जहां मेहंदी के छोटे ताजिये निकाले गए, वहीं दोपहर बाद शहर के प्रमुख मस्जिदों और मौहल्लों के बड़े ताजिये निकले।
सुबह करीब 11 बजे से मेहंदी के ताजिये निकलना शुरू हो गए। विभिन्न मोहल्लों से ये ताजिये घंटाघर, जगदीश चौक होते हुए गडि़या देवरा हत्था पोल ले जाए गए। यहां प्रतीीकात्मक रूप से ताजियों को ठंडा किया गया। यहां से नगर निगम की गाडि़यों में ताजियों को अन्यत्र ले जाया गया।
दोपहर में तीज के चौक पर विभिन्न मौहल्लों और मस्जिदों के ताजिये खंडों के रूप में पहुंचे। यहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इन्हे जोडऩा शुरू किया। दोपहर करीब तीन बजे से तीज का चौक में लोगों के आने का क्रम शुरू हो गया। देखते ही देखते यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शाम करीब सवा पांच बजे धोली बावड़ी का ताजिया यहां से रवाना हुआ। इसके बाद भूतमहल, पलटन, अलीपुरा सहित अन्य छोटे ताजिये भी यहां से रवाना हुए। यहां से ताजियों के निकलने का दौर शाम करीब सात बजे तक चला। यहां से ताजिये विभिन्न मार्गों से होते हुए लाल घाट पहुंचे। वहां ताजियों को प्रतिकात्मक रूप से ठंडा किया गया।
ताजियों के साथ श्रद्धा
ताजिये जब शहर से गुजरे तो लोगों ने इनके नीचे से निकलने के साथ ही नारियल के गोले, नारियल, नींबू आदि अर्पित किए। इसके साथ ही कई लोगों ने धागे बांधकर मन्नत भी मांगी। लोगों की मन्नत पूरी होने पर कई लोग ताजियों के मार्ग में लौटते हुए भी शामिल हुए।
ढोल-ताशों ने बढ़ाया जोश
ताजियों के साथ शामिल युवाओं का जोश ढोल और ताशों की धुन ने बढ़ाया। युवा धुनों पर या हुसैन और या अली के नारे लगाते हुए जोश से ताजियों को कंधों पर उठाकर निकले।
देखते ही बनी ताजियों की कलाकारी
मेहंदी के ताजियों से लेकर बड़े ताजियों तक में सुंदर कारिगरी की गई। एेसे में ये ताजिये लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। ऊंचे और भारी ताजियों को तोक कर युवा नारे लगाते हुए विभिन्न मार्गों से चल रहे थे।
दिखी देशभक्ति की झलक
पर्व को लेकर एकत्रित हुए कई युवाओं ने माथे पर सफेद रुमाल बांध रखे थे। इन पर तिरंगा बना था और इस पर हिंद लिखा हुआ था। इसके साथ ही कुछ संगठनों ने तिरंगा भी फहराया। मार्ग में कई जगह पानी, शर्बत और विभिन्न प्रकार के काउंटर भी लगाए गए।