
crime
उदयपुर. नाई थाना nai village क्षेत्र के खेरिया घाटे में साइड देने के विवाद में रोडवेज चालक व खलासी से मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर कार जब्त की। न्यायालय udaipur court ने आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर रखने का आदेश दिया।
पुलिस udaipur Police ने बताया कि गत 21 जून को उदयपुर आगार की बस शाम करीब 6.30 बजे उदयपुर से झाड़ोल jhadol जा रही थी। उंदरी के पास खेरिया घाटे में चढ़ाई चढ़ते समय सामने से एक कार आ गई। साइट देने की बात को लेकर कार सवार युवकों ने बस को घाटे में रोकते हुए चालक झाड़ोल के दमाणा निवासी लोकेन्द्रसिंह पुत्र शेर सिंह के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आए देवास निवासी कंडक्टर देवीसिंह पुत्र कालूसिंह के भी लात मुक्के मारे तथा उसकी इटीएम मशीन तोड़ दी। crime in udaipur राजकार्य में बाधा, राजकीय सम्पत्ति व मारपीट का मामला दर्ज होने पर पुलिस ने अलसीगढ़ निवासी राजकुमार पुत्र दीतराम गमेती, छोटी उंदरी निवासी जगदीश उर्फ जग्गू पुत्र केसा गमेती व बड़ी उंदरी निवासी अमरा पुत्र शंकरलाल गमेती को गिरफ्तार किया। न्यायालय ने तीनों आरोपियों को घटनास्थल की तस्दीक व पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर रखने का आदेश दिया।
Published on:
29 Jun 2019 04:52 pm
