
मदन सिंह/झाड़ोल. उदयपुर क्षेत्र में रोक के बावजूद अवैध बजरी खनन का काम जारी है। शनिवार को ओगणा पुलिस थाना क्षेत्र के बिरोठी के पास नदी में बजरी खनन में लगे 3 डम्पर को ग्रामीणाेें ने पुलिस के हाथोंं पकड़़वा दिए। देर रात्रि क्षेत्र को जागरूक ग्रामीणोंं द्वारा कंट्रोल रूम जयपुर फोन पर शिकायत की। जहां से उदयपुर उच्च अधिकारियों द्वारा पुलिस थाना ओगणा सूचना की गई और पुलिस थाना अधिकारी शिव सिंह को मय जाब्ता माैैके पर भेजकर कार्रवाई करवाई। पुलिस ने 3 डम्पर जब्त करते हुए ओगणा थाना परिसर में खड़े करवाए और इसकी सूचना खनन विभाग उदयपुर को दी गई है। स्थानीय लाेेगों का कहना है कि पुलिस को कई बार शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहींं होती, ऐसे मेंं जयपुर कंट्रोल रूम शिकायत कर कार्रवाई करवाई गई।