5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

40 डॉक्टर गए पीजी की परीक्षा देने, नर्सिंगकर्मिंयों ने संभाली व्यवस्था

जिले के सभी सीएचसी एवं पीएचसी के अधिकांश चिकित्सक रविवार को पीजी की परीक्षा देने गए तो पीछे से नर्सिंग स्टाफ ने व्यवस्था संभाली।

less than 1 minute read
Google source verification

सलूम्बर जिले के ईंटालीखेड़ा में नर्सिग स्टाफ मरीजों को देखते हुए। पत्रिका

उदयपुर. सलूम्बर . जिले के सभी सीएचसी एवं पीएचसी के अधिकांश चिकित्सक रविवार को पीजी की परीक्षा देने गए तो पीछे से नर्सिंग स्टाफ ने व्यवस्था संभाली। सलूम्बर जिले के तहत 10 सीएचसी व 29 पीएचसी में से करीब 50 से अधिक चिकित्सक अपनी सेवा दे रहे हैं, लेकिन रविवार को 29 पीएचसी व सीएचसी सहित करीबन 40 के चिकित्सक पीजी की परीक्षा देने अपने-अपने सेंटर पर चले गए, इससे रविवार को सुबह 9 से 11बजे तक 2 घंटे राजकीय समयानुसार संचालित चिकित्सा व्यवस्था को नर्सिंग स्टाफ ने देखा। नर्सिंग स्टाफ ने चिकित्सक के अभाव में पर्ची पर दवाइयां लिखना, उपचार करना आपातकालीन, रेफर सहित चिकित्सा व्यवस्थाओं का संचालन किया। जिले के कुण, अग्गड़, कुंडा, भबराणा, बड़गांव, बड़ावली, ईंटाली खेड़ा, बलीचा, टेकण सहित अधिकांश चिकित्सालय में नर्सिंग स्टाफ ने व्यवस्थाएं संभाल कर मरीजों को राहत देने का काम किया।

विभाग ने नहीं की व्यवस्था : चिकित्सकों के रविवार को परीक्षा में जाने की जानकारी नर्सिंग एसोसिएशन द्वारा जिला चिकित्सा में स्वास्थ्य अधिकारी को 8 अगस्त को ज्ञापन देकर दी थी गई। वहीं इनक बदले वैकल्पिक व्यवस्था के आदेश को लेकर ज्ञापन सौंपा। लेकिन जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय की ओर से किसी प्रकार का कोई आदेश जारी नहीं किए, जिससे नर्सिंग स्टाफ को व्यवस्थाएं संभालनी पड़ी।

इनका कहना है

जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को नर्सिंग एसोसिएशन द्वारा ज्ञापन देकर सूचना दी, लेकिन जिलाधिकारी द्वारा चिकित्सकों की वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कोई बंदोबस्त नहीं किया गया। इस पर नर्सिंग कर्मियों को व्यवस्था देखनी पड़ी।

- कुलदीप मोड जिलाध्यक्ष नर्सेज कार्यकारिणी

-मैं तीन-चार दिन से जयपुर ट्रेनिंग में गया हुआ था, लेकिन करीब करीब सभी डॉक्टर पीजी परीक्षा के लिए गए थे।व्यवस्था को लेकर आदेश भी जारी हुए हैं।

-डॉ. महेंद्र लोहार, अतिरिक्त जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी