5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर के इस तालाब में डूबने से एक बालिका की मौत, एक माह के दरमियान दूसरी घटना

इसी तालाब पर कुछ दिन पूर्व होली के त्यौहार पर दो किशोरों की डूबने से हुई थी मौत
less than 1 minute read
Google source verification
police

लडक़ी डूब गई तालाब में,अफवाह उड़ी अपहरण की फिर सामने आई यह सच्चाई

हेमन्त गगन आमेटा/भटेवर..भटेवर के आमलिया तालाब में दिन में डेढ बजे के करीब नहाते समय गहरे पानी में चली जाने से एक 9 वर्षीय लडकी की पानी में डूबने से मौत हो गयी जिस पर लाश को बाहर निकाल पोस्टमार्टम करा परिजनों को सिपुर्द कर दी है एवं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है। खेरोदा थानाधिकारी मान सिंह चौहान ने बताया कि ब्राहमणों की तलाई निवासी भेरूलाल नायक ससुराल भटेवर में होने से उसके परिवार वाले सभी भटेवर आए हूए थे ओर दिन में डेढ बजे के करीब उसकी 9 वर्ष पुत्री टीकाकुमारी एवं उसका 11 वर्ष का पुत्र मुकेश एवं अन्य चन्दाकुमारी तीनों भटेवर के आमलिया तालाब पर नहाने के लिए गये । इसी बीच नहाते समय टीका कुमारी पानी में थोडी आगे चली गयी ओर डूबने लगी तो मुकेश उसको बचाने के लिए गया लेकिन वह थोडी ही देर में वह भी डूबने लग गया। जिस पर चन्दा ने मुकेश को तो डूबने से बचा लिया लेकिन टीका को वह नही बचा सकी । मुकेश एवं चन्दा दोनो घर गये ओर परिवार वालों को घटना के बारे में बताया इस पर परिवार वाले तालाब पर गये ओर गावं वालों की मदद से टीका को बाहर निकाला ओर पुलिस को सूचना दी जिस पर भटेवर पुलिस चोकी से जाप्ता पहूंचा ओर लाश को भटेवर प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र में लाए जहां उसका पोस्टमार्टम कर लाश परिजनों को सिपुर्द कर दी । मृतका के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।