4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video : आम आदमी पार्टी का हमारा श्रमदान, आमजन का दान, नया स्वाभिमानी राजस्थान अभियान आज से

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
aap party

आम आदमी पार्टी का हमारा श्रमदान, आमजन का दान, नया स्वाभिमानी राजस्थान अभियान आज से

प्रमोद सोनी/ उदयपुर.विधानसभा चुनाव के तहत आम आदमी पार्टी ने चुनाव में कालेधन के उपयोग से मुकाबला करने की व्यूह रचना तैयार की है। आम आदमी पार्टी ने इस बार होने वाले चुनाव में खर्च की जाने वाली राशि पारदर्शी तरीके से जनता से जुटाने का निर्णय लिया है। इसके लिये एक अनूठा अभियान शुरू किया है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व उदयपुर शहर विधानसभा के प्रत्याशी भरत कुमावत ने पार्टी कार्यालय में गुरूवार को पत्रकार वार्ता में अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमारा श्रमदान, आमजन का दान, नया स्वाभिमानी राजस्थान की थीम पर आयोजित होने वाला यह अनूठा अभियान शुक्रवार से शुरू होगा जो आगामी 4 दिसम्बर तक चलेगा। जिसमें आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आम आदमी गुल्लक, हाथों में झाडू थाम कर शहर के वार्डो, सार्वजनिक स्थलों पर जगह-जगह कचरा पात्र, शौचालय व उसके इर्द-गिर्द अटे पडे कूडा करकट को साफ करेगें। इस दौरान पारदर्शी तरीके से आमजन से चंदे के रूप में सहायता राशि एकत्र की जाएगी। इस अभियान से एकत्र होने वाली कुल राशि का पचास प्रतिशत हिस्सा चुनाव खर्च के रूप में व शेष राशि शहर विकास के फंड में रिजर्व होगी। जिसका समस्त लेखा जोखा रखकर आमजन को भी अवगत कराया जाएगा।

READ MORE : उदयपुर में बुलंद हौसलों की मलिकाएं हुईं सम्मानित, अपने जीवन संघर्ष एवं अनुभवों को किया साझा

कुमावत ने बताया कि यह अभियान चुनाव में कालेधन के उपयोग को रोकने हेतु एक व्यापक सामुहिक जन प्रयास होगा।
उन्होने बताया कि आम आदमी पार्टी ने शहर सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिये अपने अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं तथा अपना चुनाव घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है। रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में जयपुर में रैली निकलेगी। जिसमें उदयपुर से कार्यकर्ता जयपुर रैली में शामिल होगें।