4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एबीवीपी के महानगर अभ्यास वर्ग और कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में दी 14 राष्ट्रीय आयामों की जानकारी

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
abvp training

एबीवीपी के महानगर अभ्यास वर्ग और कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में दी 14 राष्ट्रीय आयामों की जानकारी

उदयपुर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् उदयपुर महानगर का महानगर अभ्यास वर्ग एवं कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय स्थित गेस्ट हाउस में हुआ। इसमें तीन सत्रों का आयोजन किया गया। उद्घाटन सत्र में उदयपुर एवं बांसवाडा विभाग संगठन मंत्री हरीश शर्मा ने संबोधित किया। उन्होंने संगठन द्वारा चलाए जा रहे विभ‍िन्न प्रकार के 14 राष्ट्रीय आयामों की जानकारी देते हुए कहा कि यह अनुभूति विकासार्थ विद्यार्थी, आयाम के बैनर तले विद्यार्थी को अनूठा सामाजिक अनुभव कराती है। दूसरा सत्र प्रांत मंत्री रवि वीरानी द्वारा सक्षम इकाई मेरा दायित्व . मेरी भूमिका पर लिया गया इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता एक इकाई के रूप में कार्य करे, तो संगठन आगे बढ़ेगा। तीसरा सत्र राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. आनंद पालीवाल ने कार्यकर्ताओ को विद्यार्थी परिषद् के पूर्व में देश व्यापी कार्यक्रमों ओर परिषद् के कार्यक्रमों से राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में परिषद् के योगदान की जानकारी दी। पालीवाल ने विभाग स्तर कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमे विभाग छात्र प्रमुख डिंपल भावसार, विभाग थिंक इंडिया प्रमुख डॉ प्रियदर्शी नागदा, महानगर अध्यक्ष डॉ पारस टांक, महानगर उपाध्यक्ष डॉ वैभव सैन, महानगर मंत्री सोहन डांगी, महानगर सहमंत्री मेघा आमेटा, रीनम भटनागर, वेदांग अग्रवाल, कुलदीप सिंह, दिवाकर चौधरी, लोकेश सिंह राव, महानगर छात्रा प्रमुख सरिता बागड़ी, छात्रा सह प्रमुख हीना चौधरी, पूजा डांगी, महानगर कार्यालय मंत्री राजकुमार माली, महानगर संयोजक गोविन्द सिंह राजपुरोहित, महानगर सह संयोजक कमलेश डांगी, महानगर महाविद्यालय संयोजक हर्ष सुथार, सह महाविद्यालय संयोजक नरपत सिंह, रोनक कलाल, महानगर निजी महाविद्यालय संयोजक लोकेश कलाल, सह संयोजक नरेन्द्र सिंह, महानगर विद्यालय संयोजक करण सिंह, महानगर निजी विद्यलय संयोजक एकलिंग अग्रवाल, महानगर कोचिंग संयोजक जिनेश जैन, महानगर छात्रावास संयोजक अभिनव जैन, सह संयोजक शुभम धाकड़, महानगर सोशल मीडिया संयोजक दिनेश डांगी, सह संयोजक पुष्पेन्द्र सिंह, महानगर एग्रिविजन संयोजक विनोद कुमार, सह संयोजक अनिरुद्ध कुमार, कार्तिक साल्वी, मोहनलाल सुखाडिया विश्वविध्यालय इकाई अध्यक्ष महिपाल सिंह देवड़ा, इकाई सचिव मोहित शर्मा, इकाई छात्रा प्रमुख शिल्पा टांक, गीतांजलि विश्वविध्यालय इकाई अध्यक्ष विनीत गहलोत