
उदयपुर . एसीबी स्पेशल यूनिट उदयपुर की टीम ने गुरुवार को गोवर्धन विलास थाने के एएसआइ और पंक्चर बनाने वाले दलाल को 35 हजार रुपए रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मुकदमे में एफआर लगाने की एवज में रिश्वत की मांग की थी।
एसीबी एएसपी उमेश ओझा ने बताया कि परिवादी बुझड़ा निवासी प्रकाशचंद्र तेली की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गोवर्धन विलास थाने के एएसआइ रायणा फला ऋषभदेव निवासी मनोहरलाल मीणा और पंक्चर की दुकान चलाने वाले खाराकुई बलीचा निवासी शिवलाल को गिरफ्तार किया गया। ट्रैप की कार्रवाई पुलिस निरीक्षक आदर्श कुमार के नेतृत्व में की गई। सहायक उपनिरीक्षक सुरेश कुमार, हैडकांस्टेबल लालसिंह, प्रदीप भंडारी, भारतसिंह, सुरेश जाट, कांस्टेबल विनोद कुमार की भूमिका रही।
पहले मांगे थे एक लाख
एएसआइ ने रिश्वत में एक लाख रुपए की मांग की थी। रिश्वत मांगी जाने की पुष्टि बुधवार को की गई। राशि ज्यादा होने की स्थिति में 50 हजार रुपए तय किए और फिर 35 हजार रुपए दिए जा रहे थे कि एसीबी ने ट्रैप कर लिया।
Published on:
12 May 2023, 9:46 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.