
उदयपुर. प्रतापनगर थाना पुलिस ने इंडस्ट्री एरिया में राह चलते मजदूरों से मोबाइल नगदी छीनने वाले उचक्के को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में पता चला की यह पूरी गैैंग हैंं जिसके तीन साथी अभी फरार है इनकी तलाश की जा रही है। थानाधिकारी हनुवंत सिंंह ने बताया कि ढीकली क्षेत्र में हाईवे किनारे किराणा दुुकान में चोरी की घटना के बाद संदिग्धों पर नजर रखी गई तो बाइक पर तीन युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए मिले। इनको रूकवाया तो दो फरार हो गए जबकि पिंंटू गमेती पकड़़ा़ गया। पूछताछ में इसने मोबाइल,नगदी और बाइक छीनने के अलावा घरों मे चोरी की 19 वारदातें कबूली हैंं। इसके साथियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही है।