6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर के नए उपमहापौर ने सफाई व्यवस्था को लेकर ल‍िया एक्‍शन, की सख्‍त कार्रवाई

उपमहापौर पारस सिंघवी ने शुक्रवार को उदयपुर के सुखाडिया सर्कल का दौरा किया और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ की कार्रवाई
less than 1 minute read
Google source verification
उदयपुर के नए उपमहापौर ने सफाई व्यवस्था को लेकर ल‍िया एक्‍शन,  की सख्‍त कार्रवाई

उदयपुर के नए उपमहापौर ने सफाई व्यवस्था को लेकर ल‍िया एक्‍शन, की सख्‍त कार्रवाई

उदयपुर. शहर को साफ - सुथरा एवं स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टांक के निर्देश पर शहर में सफाई व्यवस्था सुधारने हेतु उपमहापौर पारस सिंघवी ने शुक्रवार को उदयपुर के सुखाडिया सर्कल का दौरा किया। दौरे में निगम के स्वास्थ्य शाखा, उद्यान शाखा, विद्युत शाखा, अतिक्रमण शाखा, निर्माण शाखा की टीम को भी सम्मिलित किया गया। सुखाडिया सर्कल पर सफाई व्यवस्था निरीक्षण के दौरान आधुनिक राजस्थान के निर्माता व पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया की मूर्ति के समीप ही बने उद्यान में असामाजिक तत्वों द्वारा अतिक्रमण कर वहां गंदगी व अव्यवस्था फैलाई जा रही थी। सुखाडिया सर्कल उदयपुर का प्रमुख पर्यटक स्थल है। देसी व विदेशी सैलानी हर समय वहां पर मौजूद रहते हैं । इस पर उपमहापौर सिंघवी ने तुरंत कार्यवाही करते हुए वहां किए गए अतिक्रमण को हटाकर सफाई व्यवस्था सुचारू की । वहींं सुखड़िया सर्किल के दूसरे छोर पर भी उद्यान में झूले वालों द्वारा अतिक्रमण कर गंदगी फैलाई जा रही थी उसको भी वहां से हटवा कर अतिक्रमण मुक्त किया गया। इस कार्यवाही के दौरान 1 झूला भी निगम की अतिक्रमण टीम द्वारा जब्त किया गया। उपमहापौर सिंघवी ने बताया कि उदयपुर की सफाई व्यवस्था सुचारू रहे इसलिए यह प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रखी जाएगी।
कार्यवाही के दौरान उपमहापौर पारस सिंघवी के साथ पार्षद मनोहर चौधरी, महेश त्रिवेदी, अरविंद जरौली, मोहन गुर्जर आदि मौजूद थे।