4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधार मशीनों पर लगा विराम, योजनाओं से वंचित किसान

adhar card एक माह से गहरा रही समस्या को लेकर जिम्मेदारों ने मुंह फेरा, पोर्टल पर आधार अपडेट के आ रहे संदेशों ने बढ़ाई चिंता
2 min read
Google source verification
आधार मशीनों पर लगा विराम, योजनाओं से वंचित किसान

आधार मशीनों पर लगा विराम, योजनाओं से वंचित किसान

उदयपुर/ झाड़ोल. adhar card उपखण्ड मुख्यालय पर बीते एक माह से आधार कार्ड अपग्रेडेशन की गहरा रही समस्या आम इंसान और किसान के लिए आए दिन मुसीबतों का पर्याय बन रही है। आए दिन मोबाइल के माध्यम से योजनाओं को लेकर आधार कार्ड अपग्रेडेशन के मिल रहे संदेशों के बीच यह समस्या गंभीर होती जा रही है। दूसरी ओर दूरदराज के गांवों से मुख्यालय पर पहुंचने वाले ग्रामीणों को भी ये समस्या निराश कर रही है। इधर, पंचायत समिति प्रशासन और पोस्टऑफिस प्रशासन खामी में सुधार की बजाए मशीनें ऑनबोर्ड कहकर जिम्मेदारी से बचता दिख रहा है। ऐसी समस्याएं पहली बार नहीं हुई है। प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी से यहां का क्षेत्रीय इंसान आए दिन ऐसी समस्याओं से जूझता दिखता है।

छह हजार पर संकट

किसानों के द्वार प्रधानमंत्री किसान निधि पोर्टल पर छह हजार रुपए की सहायता को लेकर केंद्र सरकार की ओर से आधार और जमाबंदी के साथ आवेदक के नाम मिलान के लिए आए दिन आधारकार्ड अपडेट करने का संदेश भेजे जा रहे हैं। ऐसे में किसान को मिलने वाली दूसरी और तीसरी सहायता राशि किश्त पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। लोग ई-मित्र के चक्कर भी काट रहे हैं, लेकिन समस्या का हल नहीं मिल रहा है।

दो मशीनें और 59 ग्राम पंचायत
बता दें कि उपखण्ड क्षेत्र में व्यवस्था संचालन के लिए दो मशीनें ही संचालित हैं। इन मशीनों पर भी 59 ग्राम पंचायतों का भार है। लेकिन, मशीनों की खामियों के बीच आम जिंदगी को ढेरों समस्याएं झेलनी पड़ रही है। बेरोजगारी छात्रवृत्ति में भी आधार लिंक की अनिवार्यता ने बेरोजगारों का परेशान किया हुआ है। वहीं ऑनलाइन आवेदन, मोबाइल सिम खरीदी, प्रसूताओं की भुगतान राशि से लेकर अन्य समस्याएं ज्वलंत बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी ओर से संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर, उपखण्ड अधिकारी एवं अन्य जिम्मेदारों को शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ।

नहीं हो रहा ऑन बोर्ड

तकनीकी जानकारों की मानें तो आधार का नया सोफ्टवेयर आया है। इसे कम्प्यूटर पर अपलोड करने के साथ ही ऑन बोर्ड करना होता है। इसे ऑन बोर्ड होने के में न्यूनतम सात दिन लगते हैं। लेकिन, यहां पर मशीनों को ऑन बोर्ड किए हुए एक माह से अधिक समय बीत चुका है।

पूरे प्रदेश की समस्या
नियमित मोनेटरिंग के बाद भी समस्या दुरस्त नहीं हो रही है। फिलहाल पूरे प्रदेश में समस्या बनी हुई है। एक मशीन का संचालन बैंक में हो रहा है। बाकी के प्रयास जारी हैं।

शीतल अग्रवाल, एसीपी, उदयपुर

12सौ की पेंडिंग
झाड़ोल में मशीनें बंद है। हमारे स्तर पर व्यवस्था सुधार के प्रयास जारी हैं। 12सौ एप्लीकेशन पेंडिंग हैं। आधार के अभाव में भुगतान रोकना गलत है। adhar card सुप्रीम कोर्ट की भी यही गाइड लाइन है। मैं स्टेट लेवल पर सेवारत हूं।

सीताराम, यूआइडी प्रोजेक्ट ऑफिसर, जयपुर