2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: 7 दिन बाद ‘उदयपुर’ पहुंचा पायल का शव, दादी का रो-रोकर बुरा हाल; अंतिम संस्कार में शामिल हुए मंत्री-MLA

गांव में अहमदाबाद से पायल का शव लेकर जैसे ही एंबुलेंस पहुंची तो पूरा गांव जुट गया। हर गली-मोहल्ले में मातम छाया हुआ था।

less than 1 minute read
Google source verification
udaipur payal

Photo- Patrika

अहमदाबाद विमान हादसे का शिकार हुई गोगुंदा की पायल का शव लेकर परिजन आज गोगुंदा पहुंचे। गांव में जैसे ही एंबुलेंस पहुंची तो मातम छा गया। पायल की दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में अहमदाबाद से पायल का शव लेकर जैसे ही एंबुलेंस पहुंची तो पूरा गांव जुट गया। हर गली-मोहल्ले में मातम छाया हुआ था। सबसे पहले पायल के घर पर उसका शव ले गए। जहां पर परिवारजन पायल के निधन पर रो रहे थे और वहां मौजूद गांव वाले भी भावुक थे।

एंबुलेंस के साथ में गुजरात से पुलिस भी साथ आई और घर से बाद में पायल की अंतिम यात्रा निकली। जो गांव से गुजरते हुए शमशान घाट पर पहुंची। वहां पर पायल के अंतिम संस्कार की विधि पूरी की गई। बुधवार शाम को डीएनए प्रशिक्षण के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया था।

गोगुंदा में अंतिम संस्कार के दौरान जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्करलाल तेली आदि मौजूद थे।

लंदन जा रही थी पायल

बता दें कि पायल एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए 12 जून को लंदन जा रही थी कि अहमदाबाद में विमान हादसा हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पायल उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा रही थी। उसका सपना था कि वह पढ़-लिखकर देश और समाज के लिए कुछ बड़ा करे। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे ने उसके सपनों को अधूरा छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : ‘सपनों की उड़ान’ भरने जा रही उदयपुर की पायल का आज होगा अंतिम संस्कार, DNA जांच में 6 दिन बाद हुई शव की पहचान

Story Loader