5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर में अमित शाह : कार्यक्रम के स्थान व समय तय

सहकारिता प्रकोष्ठ की बैठक भी हुई। शिव मुनि के दर्शन कर सकते शाह।
less than 1 minute read
Google source verification
patrika

BJP,Amit Shah,BJP state organization,bjp national president amit shah,Suhas Bhagat,

उदयपुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के18 सितंबर को उदयपुर में प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर भाजपा ने स्थान तय करते हुए उन पर मुहर लगा दी है। अब भाजपा ने वहां तैयारियां शुरू कर दी है, शाह का दौरा दो की बजाय एक दिन का ही होगा। भाजपा ने शाह के दौरें को लेकर सभी स्थानों को देखने के बाद मंगलवार को तीनों कार्यक्रमों के स्थान को फाइनल कर दिया। शहर अध्यक्ष दिनेश भट्ट बताते है कि जनजाति सम्मेलन दोपहर 1 बजे फतह स्कूल प्रांगण में होगा, दोपहर साढ़े तीन बजे कृषि मंडी में शक्ति केन्द्र प्रभारियों की तो शाम 6 बजे टाउनहॉल में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन होगा।

शिव मुनि के दर्शन कर सकते शाह
सूत्रों के अनुसार शाह नागौर से उदयपुर आने के बाद यहां भाजपा के कार्यक्रम के अलावा महाप्रज्ञ विहार में आचार्य शिव मुनि के दर्शन करने भी जा सकते है। अभी उनको वहां का अधिकृत कार्यक्रम जारी नहीं हुआ लेकिन संभावना है कि वे दर्शन करने जाएंगे।

सहकारिता प्रकोष्ठ की बैठक भी हुई।
प्रदेश कार्यालय भारतीय जनता पार्टी जयपुर मे आयोजित प्रदेश सहकारिता की मीटिग प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी की अध्यक्षता में हुई। प्रदेश सगठन मंत्री चन्द्रशेखर, प्रदेश महामन्त्री भजन लाल शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत की उपस्थिति में हुई। अमित शाह के जयपुर प्रवास पर सहकारिता के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को 11 सितम्बर को दोपहर 1 बजे अम्बेडकर सर्कल पर सम्बोधित करेंगे उसकी जानकारी सैनी ने दी। बैठक में उदयपुर से सहकारिता प्रदेश के संयोजक जगदीश सिह, सह संयोजक गौतम प्रकाश गांधी, देहात जिला अध्यक्ष मोहन मेनारिया, देहात जिला महामन्त्री हेमन्त कुमार लोढ़ा, शहर जिलाध्यक्ष किरण कुमार नागोरी, सह संयोजक बसन्त वैष्णव, उपाध्यक्ष सुरेश मालवीय उपस्थित थे।