4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये क्या मामूली सी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को परेशान करने में लगी है सरपंच और उसका अध्यापक पति

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को किया परेशान!, बिरोठी पंंचायत का मामला
less than 1 minute read
Google source verification
udaipur

ये क्या मामूली सी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को परेशान करने में लगी है सरपंच और उसका अध्यापक पति

उदयपुर. पंचायत समिति फलासिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिरोठी की एक ग्राम पंचायत में संचालित आग़नवाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ता को परेशान करने का मामला सामने आया है। कार्यकर्ता ने मामले उपखण्ड अधिकारी व बाल विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर आरोपी सरपंच एवं उसके पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कार्यकर्ता का आरोप है कि सरपंच व उसका अध्यापक पति आए दिन उसे झूठे आरोपों में उलझाने की साजिश कर रहे हैं। पीडि़ता का कहना है कि उस पर केंद्र पर नियमित नहीं जाने के आरोप लगाते हुए झूठी शिकायत की गई, जबकि हकीकत है कि वह नियमित तौर पर केंद्र जा रही है। स्थानीय ग्रामीण भी उसकी उपस्थिति को लेकर संजीदा हैं।
ज्ञापन देने वालों में मंगल सिंह , सेवा दल उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी झाड़ोल, जमना बाई, दिनेश कुमार, सूरजमल, वागाराम , सविता, हिन्दूलाल, भंवरलाल ,नाथूला एवं अन्य लोग मौजूद थे। इधर, बाल विकास परियोजना अधिकारी विपुल कुमार ने बताया कि उक्त आंगनवाड़ी केन्द्र भकुम्बा पर कायकर्ता रंगीला देवी नियमित आंगनवाडी खोल रही है। उनके स्तर पर इस मामले की जांच भी की जा चुकी है।

डाकघर में 4 दिन से नेट बंद
उपखण्ड मुख्यालय पर डाकघर में बीते चार दिन से बंद पड़े नेटवर्क की खामी उपभोक्ताओं के लिए परेशानी बनी हुई है। पोस्टऑफिस के सभी कामकाज प्रभावित बने हुए हैं। दूरसंचार उपभोक्ता संघर्ष समिति सचिव पुरषोत्तम लाल पुरोहित ने उदयपुर महाप्रबधंक को पत्र लिखकर समस्या के बारे में अवगत कराया है। साथ ही बचत बैंक सम्बंधित आरडी एसबी, केवीपी , टीडी , एमआईएस के प्रभावित लेनदेन की जानकारी भी दी। इधर, भुगतान को लेकर ग्रामीणों की ओर से नियमित पोस्टऑफिस आकर निराश लौटना पड़ रहा है।