23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरोपियों के रिहा होने पर फूटा गुस्सा, प्रदर्शन कर बंद रखे प्रतिष्ठान

ओगणा में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला, पुलिस को दिखाए काले झंडे, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

2 min read
Google source verification
आरोपियों के रिहा होने पर फूटा गुस्सा, प्रदर्शन कर बंद रखे प्रतिष्ठान

टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण व व्यापारी

झाड़ोल. ओगणा मुख्यालय पर स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को रिहा करने पर गुरुवार को कस्बेवासियों का गुस्सा फूट गया। दिनभर अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। वहीं बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन किया। माहौल को देखते हुए तीन थानों का जाप्ता दिनभर तैनात रहा। वहीं, मामले में लापरवाही बरतने पर ओगणा थानाधिकारी उत्तम सिंह को जिला पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर किया। उनकी जगह विजेंद्र सिंह को थाने का प्रभार सौंपा गया है। जो मामले की नए सिरे से जांच करेंगे।

जानकारी के अनुसार ओगणा में स्कूली छात्राओं से छेडछाड़ के बाद ओगणा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। लेकिन थाना अधिकारी की ओर से कानूनी प्रक्रिया में त्रुटियां छोड़ने से न्यायालय से आरोपियों को रिहा कर दिया। इस पर गुरुवार को कस्बेवासियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह से ही प्रतिष्ठान बंद रखे। पुलिस को काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। टायर जलाकर रोष जाहिर किया। इस बीच श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष जीवन सिंह सेनवाड़ा ओगणा पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हुए। सभी ने कहा कि ऐसे गंभीर मामले में एक दिन में आरोपी के रिहा होना शर्म की बात है। ग्रामीणों ने पुलिस के पूरे स्टाफ को सस्पेंड करने की मांग की। साथ ही चारों आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने पर अड़ गए। ऋषभदेव पुलिस उपाधीक्षक हेरम्भ जोशी एवं थाना अधिकारी झाडोल रतन सिंह चौहान ने समझाइश करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक से वार्ता करवाई। जिन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण माने और प्रतिष्ठान खोले। मौके पर कोटडा थाना अधिकारी अशोक सिंह सहित जाप्ता मौजूद रहा।
थाना अधिकारी को किया लाइन हाजिर

पुलिस थाना अधिकारी उत्तम सिंह की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी में अपनाई गई कानूनी प्रक्रिया में लापरवाही बरतने पर चारों आरोपी एक ही दिन में रिहा हो गए। मामले को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ने थाना अधिकारी को लाइन हाजिर किया।
यह था मामला
ओगणा में तीन स्कूली छात्राएं सोमवार को शाम 4:30 बजे स्कूल की छुट्टी होने पर वाहन में पेट्रोल भरवाने जा रही थी। रास्ते में जावेद सहित तीन युवकों ने रोककर 1 घंटे तक परेशान किया। तीनों डर के मारे बैठी रही। इस बीच उधर से गुजर रहे पंकज कुमार जनावत एवं फूल सिंह ने युवकों को धमकाते हुए छात्राओं को घर भेजा। चारों युवकों ने कस्बे में भी छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। एक लड़की के घर जाकर धमकी दी। इस पर मंगलवार को ग्रामीणों ने कस्बा बंद कर चारों युवकों की धुनाई कर दी। तीन युवक वहां से भाग निकले। बाद में ग्रामीण उनकी शीघ्र गिरफ्तारी पर अड़े रहे। पुलिस ने चारों को 1 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया। लेकिन गिरफ्तारी की कानूनी प्रक्रिया में बरती गई लापरवाही के चलते बुधवार को न्यायालय ने उन्हें रिहा कर दिया।