6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोवर्धन पूजा के बाद ग्वालों ने रिझाया गायों को

गोवर्धन पूजा के बाद ग्वालों ने रिझाया गायों को
less than 1 minute read
Google source verification
गोवर्धन पूजा के बाद ग्वालों ने रिझाया गायों को

गोवर्धन पूजा के बाद ग्वालों ने रिझाया गायों को

उदयपुर. शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर गोगुन्दा मार्ग पर घसियार में स्थित श्रीनाथजी मन्दिर में अक्षय नवमी पर गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मन्दिर परिसर में दोपहर को गोवर्धन पूजा हुई व शाम को अन्नकूट के दर्शन हुए।

गोवर्धन पूजा के बाद शृंगारित गायों को ग्वालों ने रिझाया। मन्दिर के मुखिया जी दोपहर में ठाकुरजी के विग्रह रूप को बाहर लेकर पधारे। इसके बाद प्रभु को भोग धराया गया। साथ ही गोवर्धनजी की पूजा हुई। इसके तहत गोवर्धनजी को कुमकुम अक्षत्र, पुष्प, चंदन, वस्त्र आदि भेंट कर आरती की गई। गोवधन पूजा के दौरान ग्वाल बालों को मन्दिर मुखिया ने उपरणा, इकलाई, प्रसाद देकर सम्मानित किया। बाद में ग्वालों ने बछड़े वाली गाय को रिझाया। गो क्रीड़ा में बछड़ों के समीप ग्वालों का पहुंचना और गायों का उनके पीछे दौड़कर अपने बछड़े को सुरक्षित करने की क्रियाओं का श्रद्धालुओं ने जमकर आनंद उठाया। इस दौरान श्रृद्धालुओं ने गोवर्धनजी की परिक्रमा की, वही मंदिर के बाहर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
श्रीनाथ जी में अन्नकूट के दर्शन भी हुए

इस अवसर पर मन्दिर के बाहर मेला भी लगा। जिसमे शहर व आसापास के गांवों के श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने मेले में लगी दुकानों से खरीदारी करने के साथ ही खाद्य व्यंजनों का लुत्फ उठाया। मेले के बाद शाम को मन्दिर में अन्नकूट दर्शन का लाभ लिया।