4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केरल के बाद आयुर्वेद को लेकर हमारे उदयपुर के विशेष प्रयास: इस शिविर में होगा हर रोग का आयुर्वेद उपचार

aurved नगर निगम उदयपुर और आयुर्वेद विभाग के तत्वावधान में चलेगा 14वां 8 दिवसीय चिकित्सा शिविर, मस्सा, भगंदर, पाइल्स का क्षार सूत्र विधि से होगा उपचार, पंचकर्म, योग व फिजियोथैरेपी की भी रहेगी उपचार सुविधा
2 min read
Google source verification
केरल के बाद आयुर्वेद को लेकर हमारे उदयपुर के विशेष प्रयास: इस शिविर में होगा हर रोग का आयुर्वेद उपचार

केरल के बाद आयुर्वेद को लेकर हमारे उदयपुर के विशेष प्रयास: इस शिविर में होगा हर रोग का आयुर्वेद उपचार

उदयपुर. aurved विश्व स्तर पर योग का लोहा मनवा चुके देश में झीलों की नगरी उदयपुर भी आयुर्वेद को लेकर विशेष पहचान बना रहा है। सरकारी माध्यमों से आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। इस कड़ी में नगर निगम एवं आयुर्वेद विभाग ने लगातार 14वां 8 दिवसीय शिविर camp का आगाज किया है। शिविर में मस्सा, भगंदर, पाइल्स का क्षार सूत्र विधि से उपचार हो सकेगा। इतना ही नहीं योग, पंचकर्म व फिजियोथैरेपी की सुविधा देकर भी मरीजों को राहत पहुंचाने के कदम उठाए जाएंगे। रविवार को सिटी रोड स्थित मीरां सामुदायिक भवन में शिविर का आगाज होगा। २९ सितम्बर तक प्रस्तावित शिविर का पहले दिन विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया शुभारंभ करेंगे।
नगर निगम महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने बताया कि जन स्वास्थ्य को लेकर उदयपुर में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को जन.जन तक पहूंचाने के उद्देश्य से यह शिविर आम जनता के लिए आयोजित किया जा रहा है। दुनिया में केवल आयुर्वेद है ऐसा उपचार है जो सभी बीमारी को जड़ से खत्म करता है। वर्तमान में हम अंग्रेजी दवाइयों का प्रयोग कर रहे है, जो केवल कुछ समय के लिए लाभकारी है। महापौर ने बताया कि इस शिविर में उदयपुर शहर ही नही बल्कि पडौसी राज्यो से भी रोगी पहुंचकर इसका लाभ लेते हंै। उदयपुर शहर में होर्डिग, बैनर व पेम्पलेट के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। ताकि आमजन तक इस शिविर की सूचना पहुंचाई जा सके। इलाज के दौरान जिन रोगियों को भर्ती किया जाएगा। उनको सभी दवाइयां मुफ्त उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही रोगी व साथ आने वाले परिजन को भी नि:शुल्क खाने व रहने की व्यवस्था नगर निगम की ओर से की जाएगी।

शुरू हुए रोगियों के पंजीयन
आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक पुष्करलाल चौबीसा ने बताया कि 8 दिवसीय शिविर में रजिस्ट्रेशन को लेकर सभी आयुर्वेद औषधालयों में प्रात: 9 से 12 बजे तक पंजीयन शुरू है। संभाग स्तर से भी प्रचार हो रहा है।

क्षार सूत्र विधि होगी फायदेमंद
aurved शिविर प्रभारी डॉण् शोभालाल औदिच्य ने बताया कि शिविर में अर्श, पाइल्स भगन्दर, फिस्टुला का क्षारीय सूत्र विधि से उपचार होगा। वैद्य दिलखुश सेठ, जयन्त कुमार व्यास, ,पुष्करलाल चौबीसा, लक्ष्मीकान्त आचार्य, अजेय सोनी, संजय कुमार मैथिल यहां बतौर विशेषज्ञ सेवाएं देंगे।